खतरनाक साबित होते हैं इस धातु के बने बर्तन इनके अत्यधिक प्रयोग से रहें सावधान !!

 

आधुनिकरण की दौड़ में शामिल होकर इंसान ने प्रगति तो काफी कर ली है मगर कहीं न कहीं वह अपनी परम्परा को बिसार चुके हैं या बिसारने की कगार पर खड़े हैं।

आज लोगों ने परम्परागत बर्तनों को भुलाकर आधुनिक बर्तनों का प्रयोग करना प्रारम्भ कर दिया है परम्परागत बर्तनों में मिट्टी के बर्तन, ताँबे के बर्तन ,पीतल के बर्तन , काँसे के बर्तन इनका प्रचलन ना के बराबर कर दिया है।

होटलों, टेंट हॉउस आदि सभी जगह पारम्परिक बर्तनों की जगह ले ली है एल्युमिनियम धातु से बने बर्तनों ने।

परम्परागत बर्तन वजन में आधुनिक बर्तनों से भारी थे उनमें जंग भी लगता था उनको साफ करने व धोने में काफी समय लगता था, परन्तु एल्युमिनियम धातु से बने बर्तन हल्के जंग रोधक और जल्दी साफ होने वाले बर्तनों में गिने जाते हैं, इसलिए आज हर जगह इनका प्रयोग किसी अधिक मात्रा में किया जाने लगा है।

परन्तु कई शोधों से पता लगा है कि एल्युमिनियम धातु के बने बर्तनों का प्रयोग करने से हमने अपने शरीर को रोगों का भण्डार गृह बनाने में कोई भी कसर बाँकी नहीं रखी है, इसके बर्तनों के प्रयोग से कई हानिकारक बीमारियों ने हमारे मन मस्तिष्क को बीमार करके रख दिया है।

पाचन तंत्र का सही ढंग से काम न करना, अस्थमा, मधुमेह, दमा जैसी घातक बीमारियों की जड़ है एल्युमिनियम के बने बर्तनों का प्रयोग।

अगर एल्युमिनियम के बर्तन में आधे घण्टे तक पानी को उबालकर उसे एक पारदर्शक काँच की बोतल में रख दिया जाए तो उस पानी के ऊपर एक फिटकरी जैसी धातु की परत को साफ देखा जा सकता है।

अतः अभी भी स्थिति को सुधारा जा सकता है यदि आप फिर से अपने परम्परागत बर्तनों का प्रयोग करना शुरू कर देते हैं तो, नहीं तो निकट भविष्य में हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इन सभी बीमारियों का विस्तृत रूप धरोहर में देने वालों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर होंगे।

अब फैसला आपके हाथ है कि आपको स्वस्थ और निरोगी बच्चों की टोली देखनी है या बीमारियों से ग्रसित बच्चों का करुण क्रंदन ।

तो आज ही अपने रसोई घर से एल्युमिनियम के बर्तनों को बोलिये टाटा बाय , चलो अपने परम्परागत बर्तनों की ओर आज से अभी से फिर लौटा जाएं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments