मनोरंजन शाहरुख खान की ये आदत नहीं थी गौरी को पसंद, तंग आकर किया था ब्रेकअप

 

GAURI KHAN SHAHRUKH KHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय लव स्टोरी में से एक है। आज यानी 08 अक्टूबर को गौरी अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि गौरी एक हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शादी से पहले गौरी का नाम गौरी छिब्बर था। शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात साल 1984 में दिल्ली में हुई थी। उस समय शाहरुख सुपरस्टार नहीं थे। उन्होंने तब अपना फ़िल्मी करियर शुरू भी नहीं किया था। उस समय शाहरुख खान की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और गौरी एक अपर मिडिल क्लास फैमिली से थीं। जब दोनों ने शादी का फैसला किया तब उन लोगों को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मगर दोनों का प्यार रंग लाया और दोनों ने शादी कर ली।

शादी से पहले शाहरुख खान और गौरी खान के बीच झगड़ा हो गया था। गौरी शाहरुख से इतना गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने शाहरुख खान से ब्रेकअप करने का निर्णय ले लिया था। असल में शाहरुख को गौरी का दूसरों से बात करना और बालों को खोलकर रखना पसंद नहीं था।

शाहरुख खान की इसी रोक टोक को गौरी पसंद नहीं करती थी और एक दिन परेशान होकर उन्होंने शाहरुख से बात करना बंद करने का निर्णय कर लिया। गौरी ने शाहरुख के कॉल रिसीव करना बंद कर दिया था। उसके बाद वह मुंबई चली आई थीं। शाहरुख खान भी का उनके पीछे-पीछे मुंबई आ गए। फिर उन दोनों की अक्सा बीच पर मुलाकात हुई और दोनों ने शादी करने का निर्णय कर लिया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments