फ्रांस: चर्च में हुआ आतंकी हमला, तीन की मौत, मारा गया हमलावर

 

फ्रांस एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है, नीस में एक हमलावर ने चाकू से चर्च के पास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया है। आतंकी ने सबसे पहले एक एक महिला को अपना शिकार बनाया और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में महिला सहित 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस हमले कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, वहीं समय रहते पुलिस द्वारा हमलावर को मार गिराया गया है। इस घटना को शहर के मेयर ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। घटना को लेकर मेयर क्रिस्चियन इस्तोर्सी ने जानकारी दी है कि, घटना शहर के नोट्रे डेम बेसिलिका चर्च में हुई है। जहां चाकू से हमला करने वाले शख्स को पुलिस मार गिराया है।

हमले को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि हमलावर आतंकी ने जिस महिला की गर्दन काटी थी उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। हमलावर क्रूरता की सभी हदें पार कर दी थी। फ़िलहाल अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि, चाकू से चर्च में हमला करने वाले शख्स का मकसद क्या था और उसने क्यों लोगों की हत्या की है। इस हमले को लेकर फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने प्रथम प्रतिकिया देते हुए कहा है कि, वो इस हमले के जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, पिछले दिनों पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की एक उग्रवादी ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मामला खुलते अधिक समय नहीं लगा और पता चला कि, उग्रवादी की बेटी को शिक्षक ने कार्टून दिखाया था जिसके बाद उग्रवादी ने शिक्षक की हत्या की। इसे लेकर देश में अब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था कि अब एक और ऐसी घटना हुई है, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क सकता है। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इस्लामिक आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद कई मुस्लिम देशों ने भी कड़ा रुख अपनाया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments