सेक्स चेंज कराकर दो बहनें बनीं दो भाई, जानें अब कैसी है जिंदगी


इस्लामाबाद।
 विज्ञान की तरह इंसान की ख्वाहिश का भी कोई अंत नहीं है। आज के दौर में विज्ञान एक चमत्कार से हो गया है। ऐसा ही चमत्कार पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ है। हाल ही में यहां के एक अस्पताल में पाकिस्तान के गुजरात से आई दो बहनों की लिंग परिवर्तन सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद ये दोनों बहनें पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। ये दोनों बहनें अब दो भाई बन गए हैं और अस्पताल से भी उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) में प्रो. डॉ. अमजद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के गुजरात से आई दो बहनों का जन्म शारीरिक विकृतियों के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि इनकी सात और बहनें हैं।


डॉ. चौधरी के अनुसार दोनों बहनों की मेडिकल जांच में पाया गया कि वे एटिपिकल जननांग की समस्या से पीड़ित थीं। ऐसी स्थिति में उन्हें अपना लिंग परिवर्तन कराने और पुरुष बनाने के लिए सेक्स-रीसाइनमेंट सर्जरी करवानी थी। उन्होंने बताया कि परिवार से परामर्श के बाद दोनों बहनों में से एक की सर्जरी 9 सितंबर को की गई थी। इसके एक महीने बाद दूसरी बहन की भी सर्जरी 9 अक्टूबर को कर दी गई। डॉ. चौधरी के मुताबिक सर्जरी के बाद दोनों एकदम स्वस्थ हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पाताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सफल ऑपरेशन के बाद दोनों लड़कियों का परिवार भी इस बात से काफी खुश हैं कि एक तरफ जहां उनकी लड़कियों की बीमारी ठीक हुई है वहीं दूसरी तरफ उन्हें लड़कियों की जगह लड़के मिल गए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की यह सफलता कुदरत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस सफल आपरेशन के बाद यह साबित हो गया है कि हमारा विज्ञान आज काफी आगे निकल चुका है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments