B-Town की इन 5 अभिनेत्रियों के कपड़ों की वजह से उड़ चुकी है धज्जिया, कहा गया था ‘चीप’

 


बॉलीवुड में काम करने वाली अभिनेत्रियां अपने लुक्स और फैशन पर ज्यादा ध्यान देती हैं, क्योंकि लोगों का ध्यान सबसे पहले उनकी खूबसूरती और लुक्स पर ही जाता है। अभिनेत्रियां अपने फैशन पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती हैं। यही वजह होती है कि उनके दुनियाभर में फैन फॉलोइंग होते हैं। हीरोइनें अपने कपड़ों को बेस्ट से बेस्ट डिजाइनर से डिजाइन करवाती हैं, जिसके चलते वह दुनिया भर में फैंस को दीवाना बनाते हैं। हालांकि, कई बार वही अभिनेत्रियां अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर जमकर ट्रोल की जाती है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के भारत से लेकर दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैंस हैं। प्रियंका अपने लुक्स और फैशन को लेकर कांस फेस्टिवल में भी धमाल मचाती नजर आती हैं। भारतीय नारी प्रियंका चोपड़ा का यूएस जाने के बाद लुक पूरा वेस्टर्न हो गया है।

वह जब से यूएस में सेट हुई हैं वह कम ही ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के लुक्स काफी कमाल के होते हैं लेकिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में उनके कपड़ों की वजह से वह काफी ट्रोल हो गई थीं। प्रियंका ने प्लंजिंग नेकलाइन के वाइट गाउन पहन रखा था, इस ड्रेस में वह इतनी बोल्ड नजर आई थी कि लोगों का पारा चढ़ गया था। इसके चलते उनको काफी आलोचना सहनी पड़ी थी।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण को फैशन दीवा कहा जाता है। उनके लुक्स और पर्सानिलिटी को हर कोई सराहता है और उन्हें फॉलो भी करते हैं। दीपिका पादुकोण नए नए लुक्स ट्राई करती हैं लेकिन एक बार उन्होंने ऐसा लुक ले लिया था जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी थी।




दीपिका एक इवेंट में ग्रीन कलर की पैंट्स और उसके साथ बलून स्टाइल का टॉप पहनकर आई थीं। वैसे तो उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी लेकिन किसी को उनका स्टाइल पसंद नहीं आया और उनके ड्रेस को किसी ने पत्तागोभी और किसी ने पालक के पत्ते कह दिया। कुछ ने तो यह तक कहा कि दीपिका रणवीर की वॉरड्रोब से कपड़े पहनकर आई हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
सोनम कपूर भी फैशन दीवा कहलाई जाती हैं। भले ही सोनम फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में न रहीं हो लेकिन अपने फैशन और स्टाइल को लेकर वह फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन लुक्स को लेकर उनके एक्सपेरिमेंट कभी कभी उन पर ही भारी पड़ जाता है। दरअसल, एक इवेंट में सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ पहुंची थी जहां सोनम ने ब्लैक कॉर्सेट ड्रेस पहन रखी हुई होती हैं।

इस ड्रेस में तो वह काफी खूबसूरत लग रही थी लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया कि उन्होंने अपने पिता के सामने ऐसी बोल्ड ड्रेस पहनी थी। इसी को देख लोगों ने सवाल किया ‘कोई पिता के सामने ऐसे कपड़े कैसे पहन सकता है?’

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती का परचम दुनिया भर में लहराती हैं। वह मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब मिस वर्ल्ड हैं तो अपने फैशन और खूबसूरती पर ध्यान ज्यादा देना होता है। ऐश्वर्या राय अपनी लाजवाब खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।हालांकि, उनकी छवि लोगों में काफी ट्रेडिशनल होता है।
 
लेकिन कांस फेस्टिवल में उनके बोल्ड अंदाज को लेकर वह काफी ट्रोल की गई थी। उन्होंने सिल्वर कलर की प्लंजिंग नेकलाइन और बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसमें की-होल कटआउट डिजाइन भी थी। उनके इस लुक को देखते ही लोगों का पारा हाई हो गया था।


करीना कपूर (Kareena Kapoor) 

करीना कपूर भी अपने स्टाइल पर काफी ध्यान देती हैं और बोल़्ड होने के चक्कर में वह काफी बार ट्रोल भी की जा चुकी हैं। हालांकि, करीना कपूर कई बार ट्रोल ही नहीं बल्कि उन्हें सेंसलेस तक कहा जा चुका है। एक बार करीना कपूर ने सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ फोटोशूट करवाया था।
 
 इस लुक में बेबो बेहद खूबसूरत लग रही थी। फैन्स को ये बिल्कुल भी नहीं पसंद आई और उन्होंने इसे ‘पर्दे का कपड़ा’ से लेकर ‘चीप’ तक करार दे दिया।


आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments