60 साल की उम्र में शख्स की आंख से निकले 20 कीड़े, देख डॉक्टर भी रह गए दंग

 

doctors

दुनिया भर में डॉक्टरों के सामने कई ऐसी बीमारियां आई है। जो काफी अजीबों-गरीब है। इन बीमारियों का इलाज बेशक डॉक्टरों के पास है लेकिन शुरुआत में डॉक्टर भी मरीजों को देख दंग रह गए थे। कुछ ऐसा ही चीन में भी हुआ है। चीन में एक बुजर्ग आंखे कमजोर होने पर डॉक्टर के पास पहुंचा। लेकिन जब डॉक्टर ने बुजुर्ग शख्स की आंखे चेक की। तो डॉक्टर के होश उड़ गए। डॉक्टर को बुजुर्ग शख्स की आंखे में कीड़े देखे। जिसे देख डॉक्टर हैरान रह गया। हालांकि, डॉक्टर ने बुजुर्ग शख्स का इलाज किया। लेकिन डॉक्टर ने बड़ी ही सूज-बूझ के साथ शख्स की आंखो से जिंदा कीड़े निकाले। लेकिन ये हुआ कैसे। आईए बताते है।

दरअसल ये मामला पूर्वी चीन के जिआंगसु के सूजो शाह का है। यहां पर रहने वाले 60 वर्षीय वान अपनी आंख की परेशानी की वजह से सूजो के एक अस्पताल पहुंचे। जिसके चलते डॉक्टर ने वान की आंखे चेक की। इस दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गया। डॉक्टर्स को वान की दाहिनी पलक के नीचे कुछ कीड़ें दिखाई दिए। जिसके चलते डॉक्टर्स को वान की आंखों का ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की मदद से उनकी आंखों की पलकों से कीड़े निकाले। हैरानी की बात ये है कि डॉक्टर्स ने वान की आंखों से एक- दो नहीं बल्कि 20 सफेद पतले राउंडवार्म निकाले। इन कीडों को नेमाटेड कहा जाता है, जो आंख के अंदर रहकर उन्हें बहुत नुकसान पहुंचा सकते है।

क्या कहते हैं डॉक्टर
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि ऐसे कीड़े अक्सर कुत्तों, बिल्लियों जैसे जानवरो में पाए जाते है लेकिन ये पहली बार हुआ है जब इंसान की आंख में इस तरह के कीड़े दिखाई दिए है। वॉर्म के लार्वा को कीड़े के रूप में विकसित होने में लगभग 15 से 20 दिन लगते हैं यानी काफी समय से ये कीड़े वाम की आंख में थे। उनके पास घर पर कोई पालतू जानवर नहीं है, लेकिन वह बाहर एक्सरसाइज करते हैं और हो सकता है कि उसी समय वह जानवरों के संपर्क में आए हों। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें इससे सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि ये निमेटोड जनवरों से इंसान में ट्रांसफर हो जाते है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments