गोविंदा से शाहिद कपूर तक… इन 5 एक्टर ने की अरेंज मैरीज, बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहा था लंबा अफेयर


 बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना काफी आम बात है। यहां पर आज तक किसी एक एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा है। जिसमें कई रिश्ते शादी तक पहुंचे है। तो कुछ रिश्ते बीच में ही खत्म हो गया है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के उन एक्टर के बारे में बताते है। जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते थे लेकिन एक वक्त के बाद सभी एक्टर अरेंज मैरिज करते नजर आए। और आज ये सभी अरेंज मैरीज करने के बाद एक हेप्पी मैरीड लाइफ एन्जॉय कर रहे है। इस लिस्ट में गोविंदा से लेकर शाहिद कपूर जैसे एक्टर शामिल है।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ यानि शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अफेयर की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते है। शाहिद मारी राजपूत के साथ अपनी हैप्पी मैरीड लाइफ में बिजी है लेकिन एक वक्त था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर का नाम एक साथ लिया जाता था। शाहिद और करीना कपूर की लवस्टोरी बॉलीवुड की चर्चित लवस्टोरी थी। दोनों अकसर एक साथ नजर आते थे। खास बात है कि दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहिद और करीना शादी भी करने वाले थे लेकिन अचानक फैंस के बीच इनके ब्रेकअप की खबर आई। जिससे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, इस ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत का हाथ थामा और करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली।

गोविंदा (Govinda)
बॉलीवुड में रहते हुए गोविंदा ने कई धमाकेदार फिल्में दी है। फैंस गोविंदा की फिल्मों में डांस के साथ-साथ कॉमेडी को भी काफी पसंद करते थे लेकिन अब गोविंदा फिल्मों से दूर है। गोविंदा ने सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज की है लेकिन शादी से पहले उनका नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा है। जिसमें सबसे खास नीलम थी। नीलम 90 के दक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है। उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थी। गोविदा और नीलम की रिलेशनशिप की खबरे काफी उठी थी। दोनों ने बैक-टू-बैक 10 फिल्में एक साथ आई थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। हालांकि नीलम के अलावा भी कई एक्ट्रेस के नाम गोविंदा से जुड़ा है।

नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh)
नील नितिन मुकेश बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके है। साल 2017 में उन्होंने में रुक्मिणी सहाय से अरेंज मैरिज की थी लेकिन शादी से पहले एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा है किसी के साथ भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। बता दें कि नील नितिन मुकेश को न्यूयॉर्क’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए है लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा विवेक ओबेरॉय एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय से रिश्ते लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। विवेक और ऐश्वर्या बहुत लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। कहा जाता है कि ये रिश्ता बॉलीवुड की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रहा है। कहा जाता है कि इसी रिश्ते की वजह से विवेक ओबेरॉय का करियर भी खत्म हो गया था। इतना ही नहीं, इसी वजह से उनके और सलमान खान के बीच तकरार भी शुरू हो गई थी लेकिन विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की। विवेक और प्रियंका की शादी भी अरेंज मैरिज थी।

राकेश रोशन (Rakesh Roshan)
राकेश रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर है। उन्होने कई शानदार फिल्मे बनाई है। 70 के दशक में कई फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। हालांकि राकेश रोशन ने पिंकी रोशन से अरेंज मैरिज की थी लेकिन शादी से पहले बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीवुडलोचा.कॉम (Bollywoodlocha.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments