5 अक्टूबर 2020 राशिफल, इन राशियों के जातक के भाग्य में बदलाव के हैं संकेत, जानें अपना भाग्यफल

 


मेष राशि

आपके लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। खुद पर भरोसा रखना पड़ेगा। कामों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। काम के सिलसिले में मेहनत से अपना दिन बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत ही रोमांटिक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।

वृष राशि
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कार्य में सफलता मिलने में समय लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान दिक्कतों से भरा है, इसलिए सावधानी रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक इनकम ठीक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपका तनाव बढ़ा सकती है लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान बहुत मजबूत है। आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे। गवर्नमेंट सेक्टर से या जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में कोई फायदा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन में बहुत बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम पर मजबूती से पकड़ बनाएंगे। अच्छा काम करेंगे। इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। घर में सुख रहेगा। अच्छे भजन का आनंद लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। एक दूसरे पर शक ना करें।

सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम में ध्यान लगेगा जिससे खुद को सही स्थिति में पाएंगे और अच्छा काम करेंगे। पारिवारिक जीवन से निराशा होगी। मानसिक तनाव में दोपहर बाद कमी आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में रोमांस रहेगा और एक दूसरे के लिए अच्छी भावनाएं रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन का खुलकर आनंद लेंगे।

कन्या राशि
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति अच्छी हो जाएंगी। अपने काम को लेकर पूरा ध्यान रखें। आपका मन भटक सकता है, जिससे काम में गड़बड़ी होने की आशंका है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान काफी ध्यान देने वाला होगा, झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। परिवार में सुख रहेगा।

तुला राशि
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया है। आप अपने रिश्ते में काफी समझदारी दिखाएंगे और अपने जीवन साथी के किसी काम को लेकर मदद करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस रहेगा। हल्का मानसिक तनाव रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हल्के खर्चे होंगे।

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्ते में झगड़े होने की स्थिति आ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

धनु राशि
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत होगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। दूसरों का भला करने की इच्छा पैदा होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आपसी समझदारी से दिन बढ़िया जाएगा। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत मजबूत है। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। परिवार पर ध्यान देंगे। अपनी मां जी के लिये ज्यादा प्यार महसूस होगा। आपका हौसला मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवनमें आज का दिन मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कामों पर खर्च होगा।

कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने से कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन खुश होगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।

मीन राशि
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में प्रेम रहेगा। एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान कमजोर है, इसलिए कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे रिश्ते में लड़ाई की नौबत आए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments