फ्री जैसी कीमत में मिल रहा सोना, फटाफट जानें 3 अक्टूबर के भाव

 

सर्राफा बाजारों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है। कभी सोना उठता है, तो कभी चांदी उठती है। खैर, कोई भी उठे, लेकिन इसका साफ असर आम व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वहीं, आम व्यक्ति के जीवन की गतिविधियां भी सोने चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं। मसलन, बीते कुछ दिनों से रूपए में आई तेजी के चलते सोने के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अब विशेषज्ञों का ऐसा कहना है कि यह निवेश करने का सुनहरा मौका है। लिहाजा, मौजूदा समय में निवेशकों को निवेश करने के लिए प्रतोसाहित किया जा रहा है। खैर, मौजूदा समय में जहां सोने अपने उछाल पर है, तो वहीं चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है, तो चलिए अब ज्यादा समय न जाया न करते हुए सीधा मुद्दे की बात पर आते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर आज के सर्राफा बाजारों में सोने चांदी की कीमत क्या चल रही है।

आगमी महीने बढ़ सकती है कीमत 
उधर, आने वाला महीना अब त्योहारों की बयार लेकर आना वाला है, जिसके चलते अभी वीरान पड़े सर्राफा बाजारों के गुलजार होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ सकती है। अब ऐसी स्थिति में लाजिमी है कि अगर सोने की मांग बढ़ेगी तो उसकी कीमत में बढ़ना लाजिमी है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से जारी सोने की कीमत में जारी गिरावट के बाद अब इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

..तो आज क्या चल रहे हैं भाव 
इसके साथ ही अगर सर्राफा बाजारों में चल रहे आज के सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो आज 24 Karat सोने की कीमत (Rs ₹) 5,176 है। Gold 22 Karat (Rs ₹) 4,745।  Gold 20 Karat (Rs ₹) 4,313। Gold 18 Karat (Rs ₹) 3,882। Gold 16 Karat (Rs ₹) 3,451। सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमत के कुछ ऐसे हालात  बने हुए हैं।

इसलिए गिर रहे दाम 
उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामले और ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों के चलते सोने के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब ऐसी स्थिति में जब अगले माह त्योहारों की बयार बहने वाली है, तो ऐसी स्थिति में अब यह संभावना जताई जा रही है कि सोने की मांग बढ़ सकती है। उधर, डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना होने के बाद लगातार सोने की कीमत में तेजी आ गई है। अब ऐसी स्थिति में निवेशक अपने पैसे को महफूज रखने की जुगत में जुट चुके हैं। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments