पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 3 भारतीय जवान शहीद, 5 घायल

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है, इसमें भारत के तीन जवान शहीद हो गए हैं और पांच जवान घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में बिना किसी वजह से सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की है। इसमें भारतीय सेना के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं और 4 जवान घायल हुए हैं। पूंछ में भी पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा (LOC) के अग्रिम क्षेत्र में भारी गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागे हैं। पाकिस्तान बिना किसी वजह के बार-बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमे सेना का एक जवान शहीद हुआ है और एक घायल हुआ है।

पाकिस्तान की तरफ से पुंछ में हुए में सीजफायर का उल्लंघन पर सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टरों में पाकिस्तान की सेना ने LOC के पास छोटे हथियारों से गोलाबारी करते हुए मोर्टार भी दागे हैं। पाकिस्तान ने यह सब बिना भारत के उकसावे के किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए हैं। भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तान अपने दोस्त चीन के इशारे पर ही भारतीय सेना को निशाना बना रहा है।

चीन की सेना को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और युद्ध की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली। जिसे देखते हुए पाकिस्तान LOC पर हालात ख़राब करने की कोशिश कर रहा है। कहीं न कहीं पाकिस्तान यह बताने की भी कोशिश कर रहा है कि भारत ने अगर चीन के साथ युद्ध किया तो उसे पाकिस्तान के साथ भी युद्ध करना पड़ेगा। यानी एक साथ दो मोर्चों पर लड़ाई करनी पड़ेगी यही वजह है कि पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। जिसका जवाब भारतीय सेना लगातार दे भी रही है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments