16 साल के लड़के ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिसवाले पर किया चाकू से हमला, और फिर..



फ्रांस..सऊदी अरब के बाद अब रूस में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पुलिसकर्मी पर अल्लाहू अकबर बोलते हुए चाकू से लगातार वार करता रहा। हालात जब बाद में बेकाबू हुए तो उसके साथी पुलिसवाले ने उस लड़के को गोली मारी दी, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल अवस्था में पुलिसवाले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अब उनकी हालत स्थिर है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

पूरी तैयारी के साथ था ये लड़का 
बता दें कि यह लड़का हमला करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आया हुआ था। पेट्रोल बम से लेस ये लड़का पुलिसवाले पर लगातार हमला करता रहा, लेकिन समय रहते उसके साथी पुलिसकर्मी ने लड़के को अपनी गोलियों का निशाना बना लिया। यह घटना रूस के कुक्मोर शहर की है। यह मुस्लिम बहुल इलाका है। इस घटना को आतंकवादी घटना बताते हुए फिलहाल अब इससे जुड़े अन्य बातों की जांच की जा रही है।

अल्लाहू अकबर चिल्ला रहा लड़का 
इसके साथ ही यह लड़का बार-बार अल्लाहू अकबर चिल्ला रहा था। इतना ही नहीं, हमला करने के दौरान इसने पुलिसवाले को काफिर तक कहा था। इस घटना के बाद से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे पहले फ्रांस के एक चर्च में हमलावर ने महिला का सिर कलम कर दिया था। इसके बाद वहां मौजूद दो  लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। यहां पर भी हमलावर ने हमला करते वक्त अल्लाहू अकबर के नारे भी लगाए थे। सभी देशों ने मिलकर इस हमले की निंदा की।  उधर, इस तरह की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए अब सभी एकजुट होने की बात कह रहे हैं। 

Source link 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments