इन 12 बॉलीवुड सितारों के नाम दर्ज है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?


सुनहरे पर्दे पर दिखने वाले ये 12 मशहूर बॉलीवुड सितारे भारी भरकम स्टारडम के साथ अपने नाम विश्व रिकॉर्ड भी रखते हैं। इनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। आखिर ऐसा क्या किया है इन कलाकारों ने जो ये विश्व कीर्तिमान बना बैठे? फिरकी ने इनकी पूरी लिस्ट बनाई है। यहां देखें।

सोनाक्षी सिन्हा
2016 में विश्व महिला दिवस के मौके पर मुंबई में एक आयोजन किया था। इसमें 1328 महिलाओं ने एक ही वक्त में अपने नाखूनों को रंगा था। महिलाओं के समूह में सोनाक्षी भी शामिल थीं। एक वक्त में इतनी महिलाओं के द्वारा नेल पॉलिश करने का यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था जो गिनीज ने दर्ज किया था।


 

अभिषेक बच्चन

12 घंटे के भीतर किसी फिल्मस्टार के नाम सबसे ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस का विश्व कीर्तिमान किसी के नाम है तो वह है अभिषेक बच्चन। दिल्ली 6 के प्रमोशन के लिए अभिषेक कई 7 शहरों में नजर आए थे। इनमें गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर शामिल थे। इसके लिए उन्होंने अपने प्राइवेट जेट और कार से करीब 1800 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन 19 अलग अलग गायकों के साथ हनुमान चालीसा गा चुके हैं। जो कि एक विश्व कीर्तिमान है। 

कैटरीना कैफ

2013 में कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली एक्ट्रेस बनी थीं। उस साल उनकी कमाई 10.7 मिलियन डॉलर थी।

शाहरुख खान

2013 में शाहरुख खान सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाले हीरो बने थे। उस साल उनकी कमाई 220.5 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

कुमार सानू

कुमार सानू के नाम एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

मीर अंजान

गीतकार समीर अंजान ने 35000 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

जगदीश राज

करीब 150 फिल्मों ने इन्होंने पुलिस का रोल निभाया है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

आशा भोसले

किसी पार्श्व गायक द्वारा सबसे ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड आशा भोसले के नाम दर्ज हैं। आशा भोसले ने 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

ललिता पवार

एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे लंबा करियर ललिता पवार का रहा। इन्होंने करीब 70 वर्ष फिल्मों को दे दिये।

पी जयराज

पुरुष कलाकारों में सबसे लंबा करियर पी जयराज का रहा। इन्होंने ने भी अपनी जिंदगी के 70 साल फिल्मों के नाम कर दिये।

कपूर फैमिली

पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कपूर फैमिली में 25 कलाकार हुए। इससे ये परिवार सबसे ज्यादा कलाकारों वाला परिवार बना और जिसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया।


 
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments