बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़कियों के साथ देख चढ़ा अक्षरा सिंह का पारा, लात-घूसों से कर दी धुनाई, देखें Video

 


भोजपुरी सिनेमा और उसके कलाकार दिन पर दिन लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे हैं। हर भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड की किसी स्टार से कम नहीं हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस सोशल मीडिया अक्षरा सिंह भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा का हर गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाता है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक गाना इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है। गाने के बोल हैं ‘तू सुधरबा ना’ जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसे खूब देखा और सुना जा रहा है। इस गाने को अक्षरा ने अपने खुद के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे अब तक मात्र 24 घंटे में छह लाख से ज्यादा बार देखा ज चुका है।

अक्षरा का ‘तू सुधरबा ना’ गाना उन दिलफेंक आशिकों के खिलाफ है, जो लड़कियों के साथ धोखा करते हैं। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्हें छोड़ देते हैं। वे एक रिश्ते के प्रति जिम्मेदार नहीं होते हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से अक्षरा सिंह ऐसे ही गाने आ रहे हैं जो दिलफेंक आशिकों के लिए एक मैसेज काम कर रहे हैं। तू सुधरबा ना’ को अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। गाने में श्याम देहाती की लिरिक्स है।

गाना बेहद एंटरटेनिंग है 

म्यूजिशियन आशीष वर्मा से इसे अपने संगीत से सजाया है। डीओपी पंकज सोनी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने को लेकर अक्षरा कहती हैं कि यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है। यह गाना युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है इसकी वजह हैं कि इसमें कुछ हकीकत है, कुछ फिक्शन है।

 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments