परवीन बॉबी से रिया चक्रवर्ती तक.. इन खूबसूरत अभिनेत्रियों से रिश्ता रख विवादों में रहे महेश भट्ट, देखें Video

 

mahesh

बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। जो फैंस के बीच हमेशा धमाल मचाती है। महेश भट्ट की फिल्मों में रोमांस और लव एंगल का जबरदस्त डोज देखने को मिलता है। जिस वजह से अधिकतर लोगों ने महेश भट्ट की फिल्मों को पंसद किया है लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ महेश भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते है। महेश भट्ट ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे है। जिस वजह से विवादों से उनका गहरा नाता रहा है कभी उनके बयान और कभी उनकी हरकतें फैंस को हैरान कर देती थी। तो आज हम आपको महेश भट्ट से जुड़े विवाद बताते है।

महेश भट्ट के पिता नाम नानाभाई भट्ट है और उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। कहा जाता है कि महेश भट्ट कभी भी शादी नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से हमेश भट्ट ने अपनी शादी को कभी भी अहमियत नही दी। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा।

परवीन बॉबी के साथ रिश्ता
महेश भट्ट की पहली शादी किरन से हुई। किरन भट्ट का असली नाम लोरियन ब्राइट है। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनो में हुई थी और यही से प्यार भी हुआ। जिसके बाद महेश भट्ट और लोरिएन ब्राइट ने शादी कर ली। शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरन भट्ट कर लिया। लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में परवीन बॉबी आ गई। जिस वजह से महेश भट्ट और किरन के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। वहीं, दूसरी तरफ परवीन बॉबी ने भी महेश भट्ट को कुछ समय बाद ही छोड़ दिया। दूसरी तरफ किरन से भी उनके रिश्ते पूरी तरह खराब हो गए थे। जो काफी विवादों में रहा।

सोनी राजदान से शादी
किरन और परबीन बॉबी के बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आई। दोनों के अफेयर चर्चाएं जोरो-शोरो से हो रही थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार सोनी राजदान और महेश भट्ट के रिश्ते पर बातचीत हो रही थी। लेकिन इन दिनों महेश भट्ट किरन के साथ ही रहते थे जिस वजह से महेश भट्ट और सोनी राजदान का रिश्ता लंबे समय तक विवादों मे रहा। लेकिन समय के साथ ये विवाद भी शांत हो गया। वहीं अब महेश भट्ट के चार बच्चे है। किरन से महेश भट्ट के दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।

बेटी पूजा भट्ट को किया KISS
महेश भट्ट और बेटी पूजा भट्ट की तस्वीरों ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया है। स्टारडस्ट मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ फोटोशूट करवाया था हैरानी की बात ये है कि इन तस्वीरों में महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को लिप किस किया था। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। इन तस्वीरों के बाद महेश भट्ट की काफी आलोचना की गई। इसके अलावा महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी की बात भी कर चुके है। एक इंटरव्यू में महेश ने कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। जिसके बाद भी महेश भट्ट को काफी ट्रोल किया गया था।

रिया चक्रवर्ती से कनेक्शन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट का कनेक्शन रिया चक्रवर्ती से भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें रिया और महेश भट्ट काफी करीब नजर आ रहे है। इसके अलावा एक रिया ने एक इंटरव्यू में प्यार को लेकर अपनी सोच बताई थी। गुड टाइम्स से बात करते रिया ने कहा था कि फिल्म जलेबी को करने के बाद कैसे प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है। रिया कहती हैं, पहले मैं वही सोचती थी जैसे बाकी सब सोचते हैं जैसे डेट पर जाना, रोमांटिक चीजें करना। इसके बाद एक या 1.5 साल बाद ऐसा समय आता है जब आपका इन सबसे मन भर जाता है और फिर आप एक दूसरे को बदलना चाहते हैं।’

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments