आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है..PM मोदी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

आज उस प्रधानमंत्री का जन्मदिन है जिसके चेहरे पर खामोशी और दिल में उम्मीदों की बयार बहती है। आज उस प्रधानमंत्री का जन्मदिन है जिसके हर कदम ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का काम किया है। अपने पद पर रहते हुए उनके हर कदम ने देश को एक नया मुकाम प्रदान किया। आज उसी प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। जी हां.. आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर सुबह से उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहा है।

यहां पर हम आपको बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनके जन्मदिन की बधाई दी। उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस मौके पर उनके प्रशंसक सहित उनके शुभचिंतक उनकी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। उनके प्रशंसक उस दौर को याद कर रहे हैं, जब देश आर्थिक त्रासदी से गुजर रहा था, लेकिन  1991 में तत्तकालीन वित्त मंत्री का प्रभार संभाल रहे डॉ मनमोहन सिंह की नई आर्थिक नीति इतनी कारगर साबित हुई कि देश की अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिला। देश की अर्थव्यवस्था को एक नई आर्थिक सोच मिली। विकसित होती इस अर्थव्यवस्था में विकास की एक आलोकिक बयार बही। उनके इस अविस्मरणीय योगदान बहुधा कई मौके पर याद किया जाता है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री की उस दरियादिली को जान आप उन्हें सलाम करने पर विवश हो जाएंगे, लेकिन वे इस बात तक का श्रेय लेने से भी गुरेज करते हैं, लेकिन उनके श्रेय लेने से या न लेने से क्या होता, आर्थिक इतिहासकार समेत पूरा देश उनके इस योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

बताते चले कि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 में हुआ था। वे पढ़ने में होनहार थे। देश के दिग्गज अर्थशास्त्रियों के फेहरिस्त में शुमार रहे हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने पंजाब और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुके हैं। इसके वे योजना आयोग के भी प्रमुख रहे चुके हैं। वे पीपी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे। वर्तमान में वे राज्यसभा से सांसद हैं। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments