अनुराग कश्यप को मृत बताकर KRK ने दी श्रद्धांजलि, डायरेक्टर ने जमकर लताड़ा

 

KRK Anurag Kashyap

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) अपने विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर विवादित बयान देते रहते हैं, जिसके चलते उन्हें कई फटकार भी खानी पड़ी। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर विवादित बयान दे दिया जिसके चलते अनुराग कश्यप भड़क उठे। दरअसल, केआरके ने अनुराग कश्यप को ट्विटर पर मृत घोषित कर दिया और यही नहीं उन्हें श्रद्धांजलि दे दी।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले अनुराग कश्यप। वह बहुत ही अच्छे और महान स्टोरी टैलर थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे सर। यही नहीं, कमाल खान ने अनुराग कश्यप की एक तस्वीर भी शेयर की है। अनुराग कश्यप ने केआरके के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग कश्यप को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, कल यमराज के दर्शन हुए। आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए। बोले – अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका बॉयकॉट नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे। इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments