महिला की गोद में चढ़कर मंगेतर कर पाता है उसे Kiss, मां-बेटे की जोड़ी बोल लोग उड़ाते हैं मजाक

 

moussa edoxie

प्यार एक बेहद खूबसूरत रिश्ता होता है जिसमें लोग रंग, रूप, कद और उम्र नहीं देखते हैं, लेकिन कपल तो इसे एक्सेप्ट कर लेते हैं लेकिन ये समाज एक्सेप्ट नहीं कर पाता है और उन्हें ताने देता है। ऐसा ही वेस्ट अफ्रीका (West Africa) के आईवरि कोस्ट में रहने वाले कपल (Couple) के साथ हो रहा है। यूडोकसी याओ नाम की मोटी तगड़ी महिला ने अपने से आधे गिनीयन म्यूजिशियन ग्रैंड पी के साथ मंगनी कर ली है। दोनों की जोड़ी देख हर कोई हैरान है जिसके चलते वे काफी सुर्खियां में हैं।

यूडोकसी और ग्रैंड पी दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। महिला एकदम मोटी तगड़ी और आदमी छोटा सा है, इसकी वजह से दुनिया दोनों का मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, बावजूद उसके, दोनों बेहद क्यूट से लगते हैं। यूडोकसी और ग्रैंड पी दुनिया के तानों से अलग जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे से सगाई भी कर ली है। यूडोकसी से जब दोनों के रिश्तों के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं कि प्यार में हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों का रिश्ता अभी काफी अच्छा चल रहा है।

हालांकि यूडोकसी ने अभी तक अपने माता पिता को नहीं बताया, उन्हें डर है कि माता पिता शादी के लिए मना न कर दे।वहीं दूसरी ओर, ग्रैंड पी को भी लोगों के ताने मारने से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद है। ग्रैंड पी का रियल नाम Moussa Sandiana Kaba है। उन्हें जन्म से प्रोजेरिया नाम की एक जेनेटीक बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनकी ग्रोथ रुक गई है। हालांकि, इतना डिफ्रेंस होने के बाद भी दोनों का प्यार किसी के लिए भी एक इंसपिरेशन है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments