पहले CCP ने Hong-Kong सुरक्षा कानून पर जैकी चैन से समर्थन लिया, फिर धीरे से उन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया

 


चीन में सत्तावादी मॉडल कैसे काम करता है इसका एक शानदार नमूना देखने को तब मिला जब CCP जैकी चैन से अपना काम निकलवा कर अब उन्हीं का घर नीलाम करवा रही है। इस घर में उनका परिवार 13 वर्षों से रह रहा था।

दरअसल, फिल्म स्टार जैकी चैन की बीजिंग में स्थित हवेली को चीन के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है और अब इसे नीलाम किया जा रहा है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि, जैकी चैन को कथित तौर पर टैक्स चोरी के लिए निशाना बनाया जा रहा है। हालाँकि, कारण कुछ और नजर आ रहे हैं।

यहाँ यह सवाल उठना लाज़मी है कि, जैकी CCP के सभी मुद्दों पर अपना समर्थन जताते रहे हैं फिर भी उनके घर को क्यों निशाना बनाया गया। बता दें कि, मार्शल आर्ट्स के नायक जैकी चैन ने हाँग-काँग के अपने लोगों के साथ धोखा करते हुए CCP द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का समर्थन किया था। बीजिंग के अधिकारियों ने चीन, हांगकांग और यहां तक ​​कि अमेरिका में भी जैकी चैन के गहरे प्रभाव को नजरअंदाज कर उन्हें उनके ही घर से बेदखल कर दिया है।

पर ऐसा क्या हुआ कि CCP के तलवे चाटने के बाद भी जैकी चैन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी उनके घर से बेदखल कर रही है? The Epoch Times के अनुसार, जैकी के खिलाफ एक्शन शी जिनपिंग के विरोधी गुट के साथ उनके संबंध को देखते हुए लिया गया है। ऐसा लगता है कि, शी जिनपिंग का यह कदम उस सफाई अभियान का हिस्सा है जो वो अपने विरोधियों के खिलाफ चला रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जैकी चैन का संबंध पूर्व CCP उपाध्यक्ष Zeng Qinghong के साथ हैं, जो Jiang गुट के अंदर आते थे। यह गुट पार्टी के वर्तमान प्रमुख शी जिनपिंग के गुट का प्रमुख विरोधी गुट है। हाल ही में जिस प्रकार से शी जिनपिंग के खिलाफ असंतोष बढ़ा है, उसे देखते हुए उन्होंने CCP के अंदर अपने विरोधियों की सफाई शुरू की है। अब अपने हाथ से ताकत जाती देख शी जिनपिंग बेचैन हो चुके हैं और उन्होंने एक-एक कर सभी विरोधियों तथा विरोधी गुट से संबंध रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जैकी चैन भी इसी क्रम में CCP के निशाने पर हैं।

हैरानी की बात यह है कि, जैकी चैन ने सिर्फ हाँग-काँग में लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर ही अपना समर्थन नहीं दिया था, बल्कि CCP के सभी मुद्दों पर वो हाँ-में हाँ मिलते आए हैं। लेकिन अब वो न घर के रहे न घाट के। जैकी “वन चाइना पॉलिसी” के प्रबल समर्थक भी हैं और दावा करते हैं कि, हाँग-काँग और ताइवान दोनों चीन के आंतरिक हिस्से हैं।

पर अब CCP और शी जिनपिंग ने जिस तरह से जैकी चैन का इस्तेमाल कर उनका फायदा उठाया और फिर काम हो जाने पर उन्हें टैक्स की चोरी में फंसा दिया, यह विश्व के सामने एक उदाहरण की तरह देखा जाना चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टी की वास्तविकता क्या है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments