कंगना रनौत से लेकर सोनम कपूर तक… पार्टियों में नशे में झूमते नजर आए ये सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट


सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग एंगल जुड़ने के बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया। दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम का खुलासा किया है। जिनका ड्रग्स से कनेक्शन है। जिसमें सारा अली खान से लेकर रकूलप्रीत सिंह का नाम सामने आया है लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आ रही है। जिमसें सेलेब्स शराब के नशे में पार्टियों में झूमते हुए नजर आ रहे है। तो आज हम आपको बॉलीवुड से जुड़े उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे तो अपनी पार्टी और शराब की वजह से सबसे ज्यादा बदनाम है।

शाहरुख खान- अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्टर अर्जुन रामपाल काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर पार्टियों में एक साथ नजर आए हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई है।
जिसमे शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल नशे में झूमते हुए नजर आ रहे है। अर्जुन और शाहरुख तस्वीर में लेडी गागा के काफी क्लोज नजर आ रहे है।

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान भी अपनी पार्टियों के लिए चर्चाओं मे रहते थे। इनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती है।  इसी बीच पार्टी की एक ऐसी ही तस्वीर फैंस के बीच आई थी। जिसमें पूरी गैंग बिना शर्ट के नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, पार्टी में ढेर सारी शराब की बोतलें भी नजर आ रही थीं।

रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह की सुपर एनर्जी के बारे में हर कोई जानते है। वह बिना ड्रिंक ही हर पार्टी और शादी में धमाकेदार डांस करते हैं लेकिन कई बार वह पार्टियों में अपने होश भी खोते नजर आए है।
जिसकी तस्वीर भी आप देख सकते है। इस पार्टी में रणवीर ने स्टेज पर चढ़कर जमकर डांस किया था

कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पार्टी गर्ल हैं। कंगना बॉलीवुड के इवेंट में नजर नहीं आती लेकिन पार्टियों में वह जमकर धमाल मचाती है।
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की कई तस्वीरें वायरल है। जिसमें एक्ट्रेस इंजॉय करती नजर आती हैं।

प्रतीक बब्बर
प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के स्टार किड की लिस्ट में शामिल हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वह बॉलीवुड के बिगड़े शहजादे भी थे। वह जमकर पार्टियां करते थे। कहा जाता है कि प्रतीक बब्बर पागलों की तरह पार्टियां करते थे और उनकी पार्टियों में हदें पार होती थी। जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर की पार्टियों में क्या हाल होता था।

सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी हाईप्रोफाइल पार्टियों के लिए जानी जाती है। उनकी पार्टियां बी-टाउन में चर्चा में रहती हैं। खास बात ये है एक्ट्रेस को ड्रिंक का भी काफी शौक है।
वह अपनी हर पार्टी में नशे में झूमती नजर आती है। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो अपनी बहन के साथ नशे में झूमती नजर आ रही हैं।

विद्या बालन
विद्या बालन में बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। इनकी एक्टिंग के फैंस दीवाने है लेकिन विद्या बालन को ड्रिंक्स काफी पसंद हैं।
विद्या बालन मीडिया से दूर रहती है लेकिन एक्ट्रेस पार्टियों में जमकर धमाल मजाती है। वह बॉलीवुड की लगभग हर पार्टी में नजर आती है।

संजय दत्त
संजय दत्त की पार्टियों के बारे में हर कोई जानता है। उनकी पार्टी में शराब खुलकर चलती है। यहां तक कि एक्टर ड्रग्स की चपेट में भी आ चुके हैं। जिसका खुलासा एक्टर ने खुद कई बार किया है
लेकिन अब वह ड्रग्स की अंधेर नगरी से तो बाहर निकल गए है लेकिन शराब आज भी वह जमक पीते है। संजय दत्त अपनी हर पार्टी में नशे में झूमते हुए नजर आते है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments