हैवानियत की शिकार पीड़िता ने तोड़ा दम, गांव के ही लोगों ने बनाया था हवस का शिकार, काट ली थी जीभ

 हाथरस। महिला अपराधों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाने की मांग काफी समय से चली आ रही है, जबकि सच यह है कि कानून बनाने से ज्यादा जरूरत इसका सही से पालन कराने की है। हैसियत देखकर जब तक कानून लागू होंगे न्याय की उम्मीद करना बेमानी ही होगी। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की आज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। उसे दो दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की रीढ़ की हड्डी और गले में गंभीर चोटें थी। 19 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही चार दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। चारों ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की। दरिंदों ने उसकी जीभ तक काट डाली थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी के हाथरस में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के अनुसार दरिंदों ने 14 सितंबर को घटना को अंजाम दिया था। यह घटना चंदपा पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव की है, जिसमें गांव के ही चार युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। इसके बाद पीड़िता का अलीगढ़ के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसलिए उसे कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी और गले में गंभीर चोट आई थी। बेरहमी की इंतहा पार करते हुए पीड़िता की जीभ भी काट डाली थी, जिसके चलते उसकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला था। बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा था। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय है। जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब यहां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह मांग।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments