बिकरु कांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए प्रेम की बहु मनु पांडेय हुई आजाद

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बीते दिनों हुए चर्चित बिकरू कांड के बाद पुलिस ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय को एक एनकाउंटर में मारे गिराया था। वहीं इस मामले में प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहू मनु पाण्डेय पर भी पुलिस की कड़ी नजर थी। पुलिस 24 घंटे मनु के घर पर निगरानी रखती थी। इतना ही मनु पाण्डेय का पति शशिकांत पाण्डेय को भी पुलिस ने इसी मामले में जेल भेज दिया है। घटना के बाद से पुलिस 24 घंटे मनु के घर पर पहरा देती थी और मनु पर नजर रखती थी। लेकिन अब मनु आजाद हो चुकी है और अपने जीवन को फिर से सामान्य स्थितियों में लाने का प्रयास कर रही है। वहीं मनु सरकारी गवाह बनेगी या नहीं, ऐसे किसी निर्णय पर फिलहाल पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है।

गोरतलब है कि बीते 2 जुलाई की देर रात को कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की घेर कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 3 जुलाई की सुबह मनु के ससुर प्रेम प्रकाश पाण्डेय को एनकाउंटर में मार दिया था। इसके पुलिस ने मनु पाण्डेय के पति शशिकांत को इसी मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और 15 जुलाई से मनु के घर पर पुलिस फोर्स को बैठाकर निगरानी शुरू कर दी गई थी। मनु पाण्डेय, उसकी सास सुषमा और दोनों बच्चे घर में ही कैद थे।

इस दौरान मनु और उनके परिवार को कहीं भी आने-जाने की अनुमति नहीं थी। एसआईटी और न्यायिक जांच आयोग के सामने मनु पाण्डेय ने पूरी घटना को विस्तार से बताया। बीच में पुलिस अधिकारियों द्वारा यह तय किया गया कि उसे बिकरू कांड में सरकारी गवाह बनाया जाएगा पर बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद 6 सितम्बर को मनु के यहां से फोर्स पूरी तरह से हटा ली गई। उसके आने जाने पर पाबंदी खत्म कर दी गई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments