मजिस्ट्रेट का बेटा बेच रहा था गांजा, साथियों संग हुआ गिरफ्तार

 

नोएडा। बदनाम हमेशा गरीब होते हैं जबकि सच यह है कि शार्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में अच्छे घरों के लोग लगे हुए हैं। इसी तरह बड़े लोगों का बिजनेस करने का तरीका भी हाईटेक हो गया है। नोएडा की सेक्टर 20 थाना पुलिस ने हाई ग्रेड गांजा की आनलाइन आपूर्ति कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 28 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक दिल्ली में तैनात मजिस्ट्रेट का बेटा भी शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस को पिछली रात सूचना मिली कि यहां पर आनलाइन गांजे की आपूर्ति कराने वालों का गिरोह सक्रिय है। यह पता चला कि गांजे की कीमत 7 हजार रुपए तोला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर पिछली रात को सेक्टर 19 के करीब से हिमांशु पवार, विशाल, प्रिंस, अमन श्रीवास्तव और रोहित नाम के 5 लोगों को मय गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और साढे चार किलो हाई ग्रेड गांजा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि बरामद गांजे की कीमत 28 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से अमन श्रीवास्तव के पिता दिल्ली में मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments