इस लुटेरी दुलहन के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग, जानें कैसे बनाती है अपना शिकार


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से एक अजीबों गरीब मामला सामना आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में एक दुलहन को लेकर काफी चर्चा बाजार गर्म है। दरसअल ये दुलहन आम दुलहन नहीं है बल्कि दुलहन के भेष में लुटेरी महिला जो लूटपाट का नया तरीका इजात किया है। इसलिये इसे लुटरे दुलहन के नाम से संबोधित किया जा रहा है। ये लुटेरी दुलहन ज्यादातर बुजुर्गों को अपना शिकार बनती है। दरसअल महिला पहले सीनियर सिटिजन के साथ शादी के सात फेरे लेते है फिर कुछ दिन तक उनके साथ रहती है और फिर जैसे ही मौका पाती है, घर के सारे कीमती सामान, नकदी और जेवर लेकर फुर्र हो जाती है। ताजा मामला जनपद के कवि नगर का है। जहां पर मोनिका मलिक नाम की इस महिला ने 66 साल के जुगुल किशोर को अपना शिकार बनाया। दरसअल पेशे से कॉन्ट्रैक्टर जुगुल किशोर की पत्नी की मृत्यु बीते कुछ साल पहले हो गई थी, और उनका इकलौता बेटा भी उनसे दूरियां बना ली थी। अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें साथी की तलाश थी। ऐसे में जुगुल किशोर ने अखबर में शादी के लिए विज्ञापन दिया था।

विज्ञापन के बाद उनसे दिल्ली की एक मैट्रिमोनियल एजेंसी खन्ना विवाह केंद्र ने संपर्क साधा और उनकी शादी कराने का वादा किया। जुगुल ने कहा कि उनके पास खन्ना एजेंसी से मालिक मंजू का फोन आया। मंजू ने उन्हें बताया कि उनके लिए एक परफेक्ट मैच है। मोनिका की उम्र जुगुल से 25 साल कम थी। इस बीच मोनिका ने जुगुल को अपनी बातों की जाल में फंसा लिया। और बताया कि वह एक विवाहित महिला है लेकिन पति से तलाक हो चुका है। उसे एक जेंटलमैन की तलाश थी जो अब पूरी हो गई। यह सब सुनने के बाद जुगुल उसकी बातों में आ गए। बीते साल अगस्त 2019 में उसके साथ शादी कर ली, और साथ रहने लगे। फिर दो महीने बाद अचानक जुगुल ने देखा कि उनके घर का सारा कीमती सामान और नकदी गायब है। इसके मोनिका भी घर से गायब है। जब जुगुल ने घर पर लगा फुटज चेक किया तो देखा कि घर से मोनिका सारा कीमती सामान लेकर चली गई।

फिर जुगल ने दिल्ली की खन्ना एजेंसी में सपर्क किया तो उन्होंने उन्हें चुप रहने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये  और मांगे। इसके बाद जब जुगुल ने अपने स्तर से मोनिका के बारे में पता किया तो पता चला कि मोनिका ने पहले पति को इसी तरह खन्ना एजेंसी के जरिए ही शिकार बना गया था। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में अब तक मोनिका के इसी तरह के 8 फ्रॉड पता चले हैं। बीते दस वर्षों में उसने 8 शादियां कीं। मोनिका ने जितनी भी शादियां की, उसके पति रिटायर्ड सरकारी अधिकारी या व्यपारी ही थे और वे दिल्ली-एनसीआर के थे। पुलिस ने बताया कि खन्ना एजेंसी के जरिए पता चला है कि इस बार मोनिका ने दिल्ली के एक रिटायर्ड जज से शादी की है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments