मिलिए, ये है दुनिया का सबसे छोटा बंदर ‘पिग्मी मार्मोसेट’

आपने मंदिरों में व अपने घर की छतों पर कई उछल-कूद करने वाले बंदरों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे बंदर से मिलवाने वाले हैं, जोकि है तो बंदर लेकिन उसका साइज बाकियों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही छोटा है। इस प्रजाति के बंदर को दुनिया का सबसे छोटा ‘बंदर’ कहा जाता है। इनका साइज इतना कम है कि इनसे बड़े सब्जियों में शामिल आलू-प्याज दिखाई देते हैं।

हम मजाक नहीं कर रहे हैं, असल में बंदरों की ऐसी प्रजाति का वजूद हमारी दुनिया में है। ये है ‘पिग्मी मार्मोसेट’।
कुछ ऐसे होते हैं पिग्मी मार्मोसेट वाले बंदर-
अब आप बोलेंगे कि हमने तो आज-तक ये बंदर नहीं देखा। देखेंगे भी कैसे क्योंकि बंदरों भारत में पाए ही नहीं जाते।
ये बंदर अटलांटिक, ब्राजील, पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर और कोलंबिया के अमेजॉन क्षेत्रों में ही पाएं जाते हैं।
उंगली से भी छोटा बंदर 15 सेमी ऊंचा होता है और इसका वजन बस 100 ग्राम होता है। भले ही ये खुद 15 सेमी का हो, लेकिन इसकी पूंछ इससे भी बड़ी होती है। इसकी पूंछ की लम्बाई 20 सेमी होती है।
इस बंदर की खासियत होती है कि ये अपना सिर 180 डिग्री तक घुमा सकता है।
इस बंदर के नाखून काफी पैने होते हैं, जिसकी मदद से ये पेड़ों पर चढ़ते हैं।
साइज छोटा होने की वजह से इन्हें सांपो व बाजों से काफी खतरा रहता है, खुद को पेड़ों में छुपा लेते हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बंदर का नाम दुनिया के सबसे छोटे बंदर के तौर पर लिखा हुआ है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments