जन्मदिन विशेष: देश ही नहीं दुनिया के सबसे ज्यादा शिक्षित हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह


देश के पूर्व प्रधानमंत्री और इकोनॉमिस्ट मनमोहन सिंह का आज है जन्मदिन। इसी के साथ ही देश को अपने बेहतरीन इकोनॉमिक्स और इसी के साथ ही देश की अर्थव्यावस्था ठीक करने में भी बड़ा हाथ था। बता दें कि पंजाब के गेह शहर में पैदा हुए मनमोहन सिंह देश ही नहीं दुनिया के भी सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रधानमंत्री हैं। इसी के साथ जानिये डॉक्टर मनमोहन सिंह के बारे में और ज्यादा रोचक बातें।

विभाजन से पहले हुए थे पैदा

बता दें कि मनमोहन सिंह देश के विभाजन से पहले पैदा हुए थे। साल 1932 में पंजाब प्रदेश के गेह शहर में पैदा हुए। फिलहाल की बात करें तो गेह अब पाकिस्तान में है। इसी के साथ ही विभाजन के बाद अमृतसर अपने परिवार के साथ आ गये थे।

देश के पहले सिख प्रधानमंत्री बने

खास बात ये थी कि इससे पहले देश में कभी भी कोई सिख प्रधानमंत्री नहीं बना था। हर किसी के लिए ये हैरान कर देने वाली बात थी। बता दें कि देश पर 10 साल राज किया था। साल 2004 से साल 2014 तक देश की इकोनॉमी के साथ साथ देश को भी अपना पूरा योगदान दिया।

नहीं पढ़ पाते थे हिंदी

देखने वाली बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री को हिंदी नहीं आती थी। इनको सिर्फ उर्दू और पंजाबी आती थी। इसी के साथ ही मनमोहन सिंह को अगर कोई भाषण हिंदी में देना होता था तो उसके लिए काफी महनत करनी पड़ती थी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री की सारी स्पीच उर्दू में लिखी होती थी।

बिना किसी सिफारिश के बन गये थे वित्त मंत्री

बता दें कि जिस समय पी.वी नरसिम्हा राव की सरकार थी साल 1991 में उस समय देश की अर्तव्यवस्था को किसी मसिहा की जरूरत थी। इसी के साथ ही उस समय डॉ मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बना दिया गया था। बड़ी बात ये कि इस टाइम तक भी मनमोहन सिंह का किसी से कोई राजनैतिक कनेक्शन नहीं था।

ज्यादा पढ़े लिखे प्रधानमंत्री थे

बता दें कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रधानमंत्री थे डॉक्टक मनमोहन सिंह। इसी के साथ ही दुनिया के बड़े बड़े कॉलेज की डिग्री थी मनमोहन सिंह के पास। इसमें से डॉक्टर ऑफ लॉ, डॉक्टर ऑफ सोशल साइंस, डॉक्टर और वर्डस (डी लिट) पंजाब यूनिवर्सिटी से, गुरुनानक यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, श्री वेंकाटेशवर यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर, ओसमानिया यूनिवर्सिटी और बोलोगना के इटली यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments