अलग हो रहे है काजोल और अजय देगवन! बेटी न्यासा की वजह से लेना पड़ा ये कठीन फैसला


बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल पॉपुलर कपल है। ये कपल सोशल मीडिया पर अकसर चर्चाओं में आता है। फैंस भी इस कपल को काफी पसंद करते है। खास बात ये है इतने सालों में आज तक इस कपल के बीच कोई भी परेशानी की खबर सामने नहीं आई है। जिस वजह से फैंस के लिए अजय और काजोल एक परफेक्ट जोड़ी है लेकिन अब खबर आ रही है कि काजोल और अजल अलग होने जा रहे है। जी हं… बॉलीवुड का ये पॉपुलर जोड़ी अब अलग रहेगी लेकिन इसकी वजह कोई झगड़ा नहीं है और न ही काजोल और अजय अपना रिश्ता तोड़ रहे है। तो आइए इसके पीछे की असल वजह आपको बताते है।

अजय देवगन और काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के लिए अलग रहने का फैसला किया है। दरअसल न्यासा इन दिनों मुंबई में अपने मां-पापा के साथ ही रह रही है लेकन सिंगापुर में पढ़ाई करती है और इस बार काजोल और अजय बेटी न्यासा को सिंगापुर अकेले नहीं भेजना चाहते। जिस वजह से काजोल ने सिंगापुर जाने का फैसला लिया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से काजोल अपनी बेटी को सिंगापुर नहीं भेजना चाहती। इसी वजह से काजोल खुद कुछ समय के लिए बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर जाएगी। ताकि कोरोना का असर न्यासा की पढ़ाई पर न पड़े। वहीं, अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे।

बता दें कि काजोल और अजय देवगन की बेटी 17 साल की है। सूत्रों के मुताबिक, न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। बेटी के लिए अजय देवगन ने यहां पर एक अपार्टमेंट भी खरीदा हुआ है और इसी अपार्टमेंट में काजोल न्यासा के साथ रहेगी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments