दुनिया के अजीबो-गरीब लोग, कोई पीता है खून, किसी को चाहिए घास, ईंट शौक से खाता ये इंसान


दुनिया में कई ऐसे कई अनोखे लोग मौजूद है, जो अपनी अजीब हरकतों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वो भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि हैरान कर देने वाली, जिन्हें लोग देखकर भी समझ नहीं पाते भला ये कैसे कर लेते हैं। यही तो हैं इनमें अजब-गजब बात जो इन्हें सबसे अनोखा बनाता है। बहरहाल आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं ये दुनिया के कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल इनके शोक सबसे निराले हैं, आमतौर पर किसी इंसान को जब भूख लगती है तो वह क्या करता है, जाहिर सी बात है वो खाना खाएगा। अब खाने में क्या खाएगा? तो उसका जवाब है रोटी-सब्जी। लेकिन ये जो इंसान है इसे रोटी सब्जी कम ईंट ज्यादा पसंद है। जी हां, ईंट जिससे घर बनाया जाता है यह इंसान ईंट को अपना फेवरेट खाना बताता है। लोग आज तक इसके रहस्य को नहीं समझ पाए हैं।

अगला नंबर अमेरिका की रहने वाली इस महिला का है, दरअसल ये अजीबो-गरीब महिला दिन में एक लीटर जानवरों का खून पीती है इसे खून पीना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए ये महिला पानी कम खून का सेवन ज्यादा करती है। इस महिला का कहना है कि मुझे जानवर या इंसान का खून पीना बहुत पसंद है। ये इसकी च्वाइस है।

वहीं अब ये जो महिला है, इसने हद ही कर दी। दरअसल यह महिला दिन में तीन बार अपनी पति की अस्तियां खाती हैं। जी हां, मरे हुए इंसान की आस्तियां नदी में बहाने की बजाय वह इससे मंजन करती है। वह कहती है उसे अपने पति से बहुत प्यार है, इसलिए वह किसी को भी इनसे नहीं मिलने देती।


जानवरों का घास खाना ये कोई नई बात नहीं है, जानवर बना ही घास खाने के लिए है। लेकिन हैरानी उस वक्त होती है जब ये घास कोई आदमी खाने लगे। जी हां, अफ्रीका के यह लोग घास को देखते हुए उसे खाने के लिए टूट पड़ते हैं.

उसके पीछे यह अपना रिवाज बताते हैं। सोशल मीडिया पर इन अजीबो-गरीब लोगों का वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिन्हें देख लोग भी काफी हैरान हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments