इस गांव में हुई आसमान से बेशकीमती पत्थरों की बारिश, रातों रात बन गए लोग लखपति

अक्सर अपने देखा या सुना होगा की अंतरिक्ष से पत्थर, उल्कापिंड (Ulkapind) धरती पर गिरते हैं। मगर इनमें इतना कुछ खास नहीं रहता कि जिसपर कोई ध्यान दे। लेकिन इस तरह के कुछ पत्थर को वैज्ञानिक ले जाते हैं रिसर्च के लिए तो वहीं कुछ लोग इसे अपने घरों में एलियन गिफ्ट (Alein Gift) समझ कर सजा लेते हैं। एक ऐसा ही मामला ब्राजील (Brazil) के एक गांव में समाने आया है। इस गांव में उल्कापिंड (Ulkapind) के सैकड़ों टुकड़े गिरे हैं। इस उल्कापिंड (Ulkapind) के हर टुकड़े की कीमत लाखों में बताई जा रही है। एक बड़े टुकड़े की कीमत 19 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

बता दें ब्राजील के गांव सैंटा फिलोमेना में 19 अगस्त को उल्कापिंड के टुकड़ों की बारिश हुई। यहां पर लोग इसे पैसों की बरसात कह रहे हैं। लोगों ने ये पत्थर अपने पास जमा कर करके रख लिए। जब वैज्ञानिकों ने पत्थरों की जांच की तो मालूम चला कि ये बहुत ही दुर्लभ हैं। जब वैज्ञानिकों ने लोगों से पत्थर मांगे तो वो उसके बदले कीमत मांग रहे हैं। सबसे बड़ा टुकड़ा 40 किलोग्राम का है जिसकी कीमत 26 हजार डॉलर है यानी लगभग 19 लाख रुपये। सैंटा फिलोमेना में छोटे-बड़े मिलाकर 200 से अधिक टुकड़े गिरे हैं। ये टुकड़े उस उल्कापिंड के हैं जो सौर मंडल बनने के वक्त का है। इन टुकड़ों की जांच करके ब्रह्मांड के कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है।

एक साइंटिस्ट ने बताया कि ऐसे केवल 1 फीसदी उल्कापिंड होते हैं जो लाखों रुपयों में बिकते हैं। ब्राजील के इस गांव के लोग बहुत ही गरीब हैं और जिसे भी ये पत्थर मिले वो रातों-रात अमीर हो गए हैं। 20 वर्षीय छात्र एडिमार डा कोस्टा रॉड्रिग्स ने बताया कि उस दिन पूरा आसमान धुएं से भर गया था। फिर मेरे पास मैसेज आया कि आसमान से जलते हुए पत्थर गिर रहे हैं। लोगों का मानना है कि भगवान ने हमारे लिए ये पैसों की बोरी खोल दी है। एक ग्रामीण ने 2.8 किलोग्राम का पत्थर बेचकर 14.63 लाख रुपये कमा लिए हैं। रॉड्रिग्स ने कहा कि इस गांव की 90 फीसदी आबादी खेती-किसानी करती है। लोगों को राहत देने के लिए शायद यह आसमानी बारिश हुई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments