पाना चाहते हैं सरकारी नौकरियां, तो रविवार को राशिनुसार करें ये आसान उपाय

government jobs

आज के समय में हर युवा का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी (Government jobs) पाए। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन कहते हैं न मेहनत के साथ साथ अगर किस्मत (Luck) भी हो तो किसी भी कामयाबी को पाने से कोई रोक नहीं सकता है। शास्त्रों के मुताबिक, अगर कोई शख्स सरकारी नौकरी पाना चाहता है तो उसे सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग राशियों को अलग तरह से सूर्य की उपासना करना चाहिए। माना जाता है कि सूर्य मजबूत ग्रह होते हैं। मेहनत और लगन के साथ सूर्य की उपासना करने से आपको सरकारी नौकरी जरूर मिलेगी।

मेष राशि- मेष राशि वाले लोगों को अगर सरकारी नौकरी चाहिए तो उन्हें मेहनत और लगन के साथ साथ सूर्य यंत्र बनाकर हमेशा अपने पास रखना चाहिए। और साथ ही ओम ह्नां ह्नां सर्योय नम: का जाप करें।

वृष राशि- वृष राशि वालों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और स्नान करके सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए, साथ ही गायत्री पाठ पड़ना चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को रविवार को व्रत रखना चाहिए। इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए। गुड़ ज्यादा खाना चाहिए। सूर्य स्रोत का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों को सूर्याष्टक का पाठ पड़ना चाहिए। इसके अलावा 12 बजे गेहूं का दान करना चाहिए। साथ ही पिता या फिर पिता समान किसी व्यक्ति को गुड़ दान करें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सोने की अंगूठी पहनना चाहिए। रविवार को व्रत रखना चाहिए। सूर्य कथा का पाठ भी करना चाहिए। संभव हो तो गुड़ दान करता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। पानी के लौटे में हल्दी और गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दीजिए। फिर सूर्योदय स्तुति का पाठ पड़े।

तुला राशि- तुला राशि वालों को सूर्य सूक्त का पाठ करना चाहिए और रविवार को नहा कर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य रोशनी में बैठकर सूर्य मंत्रो को जाप करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले सूर्य स्तवन पाठ करें। सूर्योदय को रविवार की सुबह अर्घ्य जरूर दें। पिता, ताऊ, चाचा और दादा की सेवा करें। जरूरत हो तो उन्हें गुड़ अवश्य खिलाएं।

धनु राशि- धनु राशि वालों को सूर्य कल्प विधान का पाठ करना चाहिए। साथ ही नारंगी रंग के सिंदूर से सूर्य यंत्र बनाकर हमेशा अपनी जेब में रखे। जल्द ही सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों को सूर्य स्तवराज पाठ करें। अपने बुजुर्गों की सेवा करें। पिता के साथ टाइम स्पेंड करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को अपने हाथ पर नारंगी रंग का धागा बांधना चाहिए। रोज सुबह सूर्य स्रोत का पाठ करना चाहिए। ददिहाल के रिश्तेदारों के साथ रिश्तें अच्छे बनाए। रोज सुबह सुबह गुड़ का सेवन करें।

मीन राशि- मीन राशि वालों को सूर्य की उपासना करनी चाहिए। रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य मंत्रों का जाप करने के साथ साथ सूर्य यंत्र बनाकर अपने पास रखें। हाथ में पीले या नारंगी रंग का धागा बांधे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments