अभिषेक बच्चन को पसंद नहीं करती थी करिश्मा की मां, एक शर्त की वजह से टूट गया था रिश्ता

karishma

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते है। इस इंडस्ट्री ने कई जोड़ियां बनी है। जो फैंस के दिलों पर राज करती है। जहां एक तरफ कई जोड़ियां शादी के बंधन में बंध चुकी है। तो वहीं कई कपल वक्त के आगे हार मानकर अलग हो चुके है। इस लिस्ट में कई सेलेब्स का नाम है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर अभिषेक बच्चन भी इसी लिस्ट में शामिल है। एक समय था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे के प्यार में पागल थे दोनों की सगाई भी हो चुकी थे लेकिन फिर भी ये जोड़ी टूट गई। जिसका कारण करिश्मा कपूर की मां है। तो आइए आपको आज बताते है कि करिश्मा कपूर की मां को अभिषेक बच्चन पसंद क्यों नही था।

करिश्मा कपूर इन दिनों बॉलीवुड से दूर है तो वहीं अभिषेक बच्चन कई अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी एक्ट्रेस की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी लेकिन अभिषेक बच्चन कई फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। लगभग 5 सालों तक करिश्मा और अभिषेक ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। जिसके बाद ही अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान हुआ। जया बच्चन ने मीडिया के सामने करिश्मा कपूर को अपनी बहू स्वीकार किया था

जया बच्चन ने कहा था कि बच्चन परिवार और नंदा परिवार एक और परिवार को अपने साथ जोड़ रहा है और वो है कपूर परिवार। और मेरी होने वाली बहू हैं करिश्मा कपूर। उन्होंने ये भी कहा कि ये अभिषेक का तोहफा है, जो उन्होंने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर दिया है। इसके बाद ही साल 2002 में अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो गई। लेकिन अचानक ही एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमे लोगों को हैरानी में डाल दिया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि जया बच्चन नहीं चाहती कि उनकी होने वाली बहू शादी के बाद फिल्मों में काम करें। दूसरी तरफ करिश्मा कपूर की मां बबिता भी अभिषेक को ज्यादा पसंद नही करती थी क्योंकि अभिषेक का करियर खास नहीं था वह लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे।

बबिता को डर था कि अगर करिश्मा की शादी अभिषेक से हो गई तो एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो जाएगा। साथ ही वह ये भी मानती थी कि अगर अभिषेक लगातार ऐसे ही फ्लॉप फिल्मे देते रहे तो करिश्मा का क्या होगा। इसी वजह से बबिता ने इस शादी का विरोध करना शुरू कर दिया और करिश्मा भी अपनी मां के खिलाफ नहीं जा सकी। हालांकि, इस बीच अपनी बेटी करिश्मा के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बबिता ने बच्चन परिवार से आधी प्रॉपर्टी अभिषेक के नाम करने के लिए कहा। बबिता की इस शर्त को बच्चन परिवार ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद ही अभिषेक और करिश्मा का ये रिश्ता टूट गया। दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

हालांकि, इसके बाद अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। 20 अप्रैल 2007 के दिन शाही अंदाज में ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हुई। शादी के बाद दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है। दूसरी तरफ करिश्मा कपूर ने भी बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। जिसके बाद अब करिश्मा कपूर अपने परिवार के साथ ही बिजी है। हालांकि साल 2012 में करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में फिर से कदम रखा था। एक्ट्रेस ने ‘डेंजरस इश्क’ के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं, अभिषेक द बिग बुल, हेराफेरी 3, लूडो, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments