अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा समन, हो सकती है गिरफ़्तारी

 

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें समन जारी कर 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बुलाया है। इंडस्ट्री की ही अभिनेत्री ने अनुराग पर रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ 23 सितंबर को मामला दर्ज किया है। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने जानकारी दी है कि महिला गलत ढंग से रोकने, ,महिला की मर्यादा भंग करने और रेप का केस अनुराग पर दर्ज कराया गया है। वकील का कहना है कि, अगस्त 2013 में रेप की कथित घटना को हुई थी, जब अभिनेत्री काम की तलाश में थी। इसके बाद अभिनेत्री अनुराग कश्यप से उनके ऑफिस में मिली जहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई लेकिन इसके बाद अनुराग ने अभिनेत्री को घर खाने के लिए बुलाया। तब भी सब कुछ सही रहा लेकिन जब तीसरी बार फिर अनुराग के घर अभिनेत्री पहुंची तो अनुराग उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद वकील और पीड़िता दोनों ओशिवारा पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराने गए लेकिन वहां दर्ज नहीं हुआ क्योंकि अनुराग कश्यप का घर वर्सोवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ता है। इसके बाद पुलिस ने अनुराग के खिलाफ IPC की धारा 376-1, 354, 341 और 342 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों पर उनकी वकील प्रियंका खिमानी का कहना है कि अभिनेत्री जो भी आरोप लगा रही है वो सच नहीं हैं। इन झूठे आरोपों से अनुराग को काफी दुख पहुंचा है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर अनुराग पहले ही सफाई दे चुके हैं, उन्होंने कहा था कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। अनुराग पर मामला दर्ज होने के बाद भी जब पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही तो आरपीआई नेता रामदास अठावले के साथ अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मंगलवार मुलाकात की थी। इसके बाद दूसरे ही दिन पुलिस ने अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments