रफाल के पराक्रम से थर्राए दुश्मन देश, भारतीय वायु सेना की और बढ़ी ताकत, देखें हैरतअंगेज वीडियो

महाबली फाइटर जेट रफाल आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया है। शामिल करने से पहले सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई। इसके बाद एयर शो का आयोजन कर दुश्मन देशों को आसमान से बाहुबली की दहाड़ सुनाई गई। शो में दुश्मनों को छक्के छुड़ाने के करतब दिखाए गए। अंबाला एयरबेस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रफाल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली मुख्य अतिथि हैं। इस दौरान सीडीएस जनरल विपिन रावत और वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे।

राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। इस एतिहासिक मौके पर मैं अपनी आर्म्स फोर्सिज सहित सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। भारत और फ्रांस दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी है जो समय के साथ और मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधों का मूल आधार हैं। राफेल इंडक्शन हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वाले देशों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हाल के समय में हमारी सीमाओं पर जो तनाव का माहौल बना है, ऐसे समय पर यह इंडक्शन काफी अहम है।

वहीं एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर कहर ढाएगा। बता दें कि अंबाला एयरबेस पर रफाल ने अपना जबरदस्त पराक्रम दिखाया। राफेल ने फ्लाइ पास्ट किया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments