जानिए, इस झील में मरने वाले पक्षी क्यों बन जाते हैं पत्थर?

 बचपन में आपने छूकर सोना बन जाने वाली कहानी तो जरूरी सुनी होगी, जिसमें एक लालची शख्स जिसे भी छूता है वो सोना बन जाता है... इसी लालच में वह अपने परिवारवालो को खो देता है और जैसे ही उन्हें छूता है वो भी सोने की मूर्ति बन जाते हैं। खैर ये सिर्फ कहानी है...जो ज्यादा लालच न करने की सीख देती है। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आने वाला हर पक्षी पत्थर का बन जाता है और ये कोई कहानी नहीं बल्कि असलियत है।

इस झील का नाम है न्यूट्रोन झील, जोकि तंजानिया में स्थित है।
इस झील में कोई भी पंछी व जानवर मरने के बार पत्थर में बदल जाता है।
इसके अलावा इस झील का रंग भी बाकि झीलों से अलग है, ये झील लाल व गुलाबी रंग की है... उसकी वजह है इस झील में एल्कलाइन यानी क्षार की मात्रा काफी ज्यादा है इस वजह से ये लाल रंग की दिखती है।
क्या है पत्थर बन जाने की वजह-
इस झील में सोडियम बाइकार्बोनेट की काफी ज्यादा मात्रा होती है, इसी अत्यधिक मात्रा की वजह से यहां मरने वाले जानवर व पंछी पत्थर बन जाते हैं। इस झील को ‘पेट्रीफाइंग लेक’ भी कहते हैं मतलब पत्थर बना देने वाली झील।
इस फोटोग्राफर के द्वारा दुनिया के सामने आई इस झील की सच्चाई-
इस झील की कहानी एक फोटोग्राफर दुनिया के सामने लाया था। दरअसल, एक बार वो इस न्यूट्रोन झील देखने आया था, जहां के तट का नजारा देख वो हैरान रह गया। उसे इसके तट पर कई पंछियों की मूर्ति मिली... बाद में उसे पता चला ये कोई मूर्ति नहीं बल्कि असल के पंछी व जानवर थे।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments