बेबी बंप दिखाते हुए खुद से सवाल करती नजर आईं अनुष्का शर्मा! विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

 

anushka baby bump

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) शादी के तीन साल बाद मां बनने वाली हैं। अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से दिसंबर साल 2017 में शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का को पैरेंट बनते देखने की इच्छा कबसे फैंस जाहिर कर रहे थे। बहरहाल, विराट कोहली ने अगस्त में फैंस और दोस्तों को खुशखबरी सुना ही दी कि अनुष्का प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं। वहीं, अब अनुष्का शर्मा ने अपने बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद जहीन कैप्शन भी लिखा है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीर शेयर की। कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, जीवन रचने के अनुभव से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में फिर आपके नियंत्रण में क्या है? अनुष्का के इस पोस्ट पर विराट कोहली कमेंट करते हुए खुद को रोक नहीं पाए।

विराट कोहली ने कमेंट में कहा, मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में। अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस विराट कोहली और अनुष्का के इस दौर के लिए खुशखबरी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर विराट और अनुष्का इस वक्त दुबई (Dubai) में हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुबई में आयोजित किया गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments