महिला पत्रकार की गोलीमार कर हत्या, पति पर लगा आरोप

 


पाकिस्तान से इन दिनों जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक देश में महिलाओं के प्रति अपराध काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच बलूचिस्तान के केच जिले के तुरबत क्षेत्र में में बीते शनिवार शाम को एक महिला पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला पत्रकार का नाम शहीना शाहीन बताया जा रहा है जो पीटीवी में एंकर होने के साथ एक स्थानीय पत्रिका की संपादक भी थी। महिला पत्रकार की हत्या का आरोप किसी बाहरी पर नहीं बल्कि उसके पति पर लग रहा है। जिसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में सनसनी फैल गई। महिला पत्रकार शाहीन बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट की छात्रा भी थी। यह भी जानकारी अब तक सामने आ रही है कि शाहीन बलूचिस्तान में अपने काम की वजह से काफी मशहूर भी हो रही थी। जिसके बाद उसकी हत्या हुई है।

महिला पत्रकार की हत्या के बाद एक बार फिर देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए क्राइम को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। द ऑरात फाउंडेशन महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उसकी वर्ष 2018 के आई एक रिपोर्ट के अनुसार सम्मान के नाम पर बलूचिस्तान में अब तक 50 लोगों की हत्या हो चुकी है। इसमें 30 महिलाएं हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया हैं कि महिलाओं की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि परिवार के ही किसी सदस्य ने उनकी हत्या की है।

सम्मान या फिर पारिवारिक झगड़े के नाम पर उनके ही पति, भाई या फिर किसी करीबी रिश्तेदार ही महिला की जान का दुश्मन बन बैठा और हत्या कर दी। पत्रकार शाहीन की हत्या के पीछे भी पुलिस को यही लगता है कि घरेलू हिंसा की वजह से ही पत्रकार की हत्या हुई है। हत्या के मामले में अब तक फ़िलहाल कोई भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है लेकिन शाहीन के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments