इस उम्र में सबसे ज्यादा बीमार पड़ती है महिलाएं, जानें क्यों

बीमार

अगर आप भी है उम्र के इस पड़ाव में तो संभल जाएं

पहले के समय में आप देखेंगे कि आपकी दादा जी दादी मां से ज्यादा दवाइंया खाते थे और उन्हें दादी के मुकाबले ज्यादा आराम की जरूरत होती थी। दादी मां उम्र के इस पड़ाव में भी दादा जी की सेहत का ख्याल रखने में आगे रहती थीं… इसका कारण प्यार तो है ही बल्कि उस वक्त महिलाओं की डाइट भी थी। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिला और पुरुष की जिंदगी में ज्यादा फर्क रह नहीं गया है, दोनों ही समान रूप से शारीरिक और मानसिक श्रम करते हैं, इस वक्त से कई बीमारियां दोनों में होना स्वभाविक होता है।

लेकिन, बीमारिया उम्र की एक सीमा पार करने के बाद ही दिखती हैं… लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिसमें महिलाएं पुरुषों से आगे रहती हैं। आज हम आपको महिलाओं के उम्र के उस पड़ाव के बारे में बताएंगे, जिसमें उनके बीमारी होने के सबसे ज्यादा चांसेस होते हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने की काफी जरूरत होती है।
ये उम्र है 20 से 30 वर्ष।

जी हां, 20 से 30 की उम्र के बीच महिलाओं को कुछ बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। इस उम्र में महिलाओं को सबसे ज्यादा यौन संचारित रोग, संक्रमण, डिप्रेशन व लिवर संबंधी बीमारी होने की संभावना होती है।

यौन क्रियाओं में एक्टिव होती हैं महिलाएं

इस उम्र के दौरान महिलाएं यौन क्रियाओं में एक्टिव होती हैं, जिस वजह से वह सबसे ज्यादा सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन STI के ग्रसित होती हैं। ये बात अमेरिकन सेक्शुअल हेल्थ असोसिएशन द्वारा कही गई है।

20 से 30 की उम्र में महिलाएं PCOD जैसी बीमारी से भी पीड़ित हो जाती है, जिसका प्रमुख कारण साफ-सफाई न रखना है।

इसके अलावा इस उम्र में महिलाएं घर की बाहर की सबसे ज्यादा चिंता करती है, इस वजह से डिप्रेशन का भी खतरा उनमें सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments