क्या आप जानते हैं ॐ के उच्चारण से दूर होती है कई बड़ी समस्याएं

 हिंदू धर्म में ओम (ॐ) शब्द के उच्चारण को अहम मानना गया है। योग हो या फिर ध्यान मुद्रा, हमेशा ओम का उच्चारण किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओम के उच्चारण से न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। कई रिसर्च में यह सामने आ चुका है कि ओम के नियमित उच्चारण से हमारे अंदर की नकारात्मक शक्ति का खात्मा होता है और सकारात्मकता बढ़ती है।

ओम के उच्चारण से उत्पन्न होने वाली तरंगे दिमाग को शांत करने के साथ ही मन को सुकून पहुंचाती है। इसके साथ ही आपको कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आज हम इन्हीं कुछ बीमारियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
थाइरॉइड कम होता है
ओम के उच्चारण से गले में कंपन्न होता है, इस कंपन्न से आपको थाइरॉइड जैसी समस्या नहीं सताती।
घबराहट होती है कम
अगर आपको अचानक घबराहट व बैचेनी महसूस कर रहे हैं, तो एक शांत जगह ढूंढकर ‘ओम' का उच्चारण करें। कुछ ही देर में आप महसूस करेंगे कि आपका स्ट्रेस धीरे-धीरे कम हो रहा है।
ब्लड सर्कुलेशन सही होगा-
ओम के नियमित उच्चारण से ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ता है। ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
अन्य लाभ-
ओम का उच्चारण करने से शरीर और मन को एकाग्रता बढ़ाने की क्षमता बढ़ेगी। दिल की धड़कन सही रहेगी। मानसिक बीमारियां दूर होती हैं। काम करने की शक्ति बढ़ जाती है। महज इसका उच्चारण करना ही नहीं बल्कि ओम का उच्चारण सुनना भी बेहद लाभकारी होता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments