गांव के व्यक्ति से था महिला का अवैध संबंध, पैसा मांगने पर कर दी थी हत्या

 

ठाणे। नवी मुंबई के पनवेल इलाके में बीते कुछ दिन पहले एक महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्याकर शव को बांध में फेंकने के चारों आरोपी को सतारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 16 सितंबर को एक 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव नवी मुंबई के मोरबे बांध में तैरता हुआ मिला था। जिसे सीमेंट का एक भारी टुकड़ा बंधा गया था। पुलिसिया जांच में पता चला कि यह महिला पनवेल कस्बे के अकुरली गांव की रहनी वाली थी जिसकी एक सात साल की बेटी भी है। जिसे अब पुलिस ने बाल देखरेख केंद्र भेज दिया गया है।

मामले में नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक डुढे के मुताबिक बीते कुछ साल पहले मृतक महिला के पति की मौत हो गई थी जिसके बाद इस महिला का पनवेल के कोपरोली गांव के रहने वाले एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का महिला के साथ अवैध संबंध था उसने महिला से कई बार पैसे लिए, और वापस नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके बाद उस व्यक्ति ने कथित तौर पर षड्यंत्र रचकर बीते 15 सितंबर को महिला की हत्या कर शव को बांध में फेंक दिया।

हत्या करने वाले व्यक्ति ने इस वारदात को दौरान अपने और तीन साथियों की मदद ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के सतारा के कोरेगांव में होने की जानकारी मिली जिसके बाद नवी मुंबई की एक पुलिस टीम वहां गई और वहां उसने आरोपी तथा मृत महिला की बच्ची को पाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और अन्य तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें पनवेल ले आई।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments