भारत के इस राज्य में सबसे पहले निकलता है सूरज, क्या आप जानते हैं इस राज्य का नाम?

सूर्योदय होने का समय और रोशनी होने के समय में थोड़ा बहुत अंतर होता है, वो इसलिए कि क्योंकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में सूरज की रोशनी थोड़ी देरी से पहुंचती है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि भारत की वो कौन-सी जगह है जहां सूरज सबसे पहले दिखाई देता है, जहां सूरज की रोशनी सबसे पहले दिखाई देती है? आपके दिमाग में भी कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा, आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे है।

भारत के जिस राज्य में सबसे पहले सूरज की किरण पड़ती है, वो राज्य है ‘अरुणाचल प्रदेश’।
जी हां, अरुणाचल प्रदेश को ‘उगते सूरज की भूमि’ भी कहा जाता है। अरुण का मतलब है सूर्य और चल का अर्थ है ‘उदय’। यानी सूर्य का उदय होना।
अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली की देवांग घाटी वो जगह है, जहां सूरज की किरणें सबसे पहला कदम रखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सुबह के 4 बजे ही सूरज की रोशन दिखने लग जाती है। वहीं सुबह के 3 बजे आसमान में सूरज की लालिमा दिखती है।
यही कारण है कि सूरज की पहली किरण को देखने के लिए यहां टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।
यहीं नहीं जिस तरह यहां सबसे पहले सुबह होती है, वैसे ही यहां सबसे पहले रात भी होती है। भारत के दूसरे हिस्सों में जहां शाम के 4 बजते हैं, यहां 4 बजे रात हो जाती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments