कोरोना वायरस ने बिगाड़ा समीकरण, बंदरों की फौज देखकर हर कोई हैरान, देखें वीडियो

कोरोना संकट के बीच हर कोई परेशान है। सभी के सामने रोजी—रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हैं। जानवरों के बारे में जानने की ललक इंसानों अधिक होती है। इसीलिए लोग तरह—तरह के जानवर पालने का भी शौक रखते हैं। वैसे यह संसार अजब—गजब खासियतों को लेकर पटा पड़ा है। ऐसी ही एक अजीब घटना के बारे में यहां बता रहे हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इसका संबंध दुनिया के अधिकत्तर देशों की नींद उड़ाने वाले कोरोना वायरस से है। थाईलैंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह की सड़कों पर बंदरों की फौज ने कब्जा जमा लिया है। यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि थाईलैंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों बंदर सड़क पर नजर आ रहे हैं। ये बंदर पूरी सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं। मजे की बात यह है कि इनमें से एक बंदर के पास केला है, जिसे सभी मिलकर छीनना चाहते हैं। बताते चलें कि थाईलैंड के लॉप बुरि जिले में इस स्थान पर पर्यटकों का आना—जाना लगा रहता था। इन्हीं पर्यटकों के सहारे बंदरों के भोजन का प्रबंध भी हो जाता था। लेकिन कोरोना महामारी के बीच पर्यटकों का आना बंद हो गया है, जिससे बंदरों के सामने पेट भरने का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में कुछ भी खाने—पीने की चीज दिखते ही बंदर उस पर टूट पड़ते हैं।

इसी बीच बंदर के हाथ ऐ केला लग गया है, जिसे छीनने के लिए बंदरों की पूरी फौज सड़कों पर अतर आई है। बंदरों की इस झुंड को देखकर स्थानीय लोग भी डर गए है। सड़कों से गुजरने वाले लोग खुद व बंदरों को बचाते हुए आगे निकल रहे हैं। फिलहाल बंदरों का यह झुंड जंगलों को समाप्त कर रहे इंसानों को बड़ा संदेश भी दे रहे हैं। इंसान इसी तरह जंगल को समाप्त करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जानवर इंसानों के बीच अपना आशियाना ढूंढेंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments