अक्षय कुमार के लिए पागल थीं काजोल, करण जौहर ने किया ऐसा खुलासा, अजय देवगन को लगेगा झटका!

kajol video

काजोल बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसे फैंस के जरिए हमेशा प्यार मिला। इतना ही नहीं, काजोल और करण जौहर की दोस्ती भी बॉलीवुड गलियों में काफी चर्चित है। काजोल ने करण जौहर के साथ भी काफी काम किया है और अब इन्हीं दोनों दोस्तों की एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में करण जौहर काजोल के राज खोल रहे है और बता रहे है कि एक्ट्रेस को बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार पर क्रश था।

दरअसल वायरल वीडियो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का है। इस वीडियो के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो में काजोल और करण जौहर आते है। इस दौरान तीनों मिलकर अर्चना सिंह के साथ काफी मस्ती करते है। इसी बीच करण जौहर काजोल से जुड़ी कई बातें शो में फैंस को बताते है। करण जौहर कहते है कि, काजोल को अक्षय कुमार पर अच्छा खासा क्रश था. पूरे प्रीमियर में वह अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और मैं उसका सहारा बन गया था। क्योंकि कहीं न कहीं मैं भी अक्षय कुमार को ही ढूंढ रहा था।’ करण जौहर की ये बातें सुन वहां मौजूद कपिल शर्मा और अर्चना पूरण सिंह भी जमकर हंसते है। इतना हीं, काजोल का चेहरा भी शर्म से लाल हो जाता है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड नॉनस्टॉप के एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। अब तक 28 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं, काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थी। इस फिल्म में काजोल के साथ पति अजय देवगन भी थे। अजय देवगन की ये 100वीं फिल्म थी। जिसमें बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं, तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments