पेट्रोल-डीजल की कीमत से राहत में आम जनता, फटाफट जानें आज के ताजा दाम

हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम कई पड़ावों से होकर गुजरते हैं। उधर, यदि आज की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है, मगर आज इसका पेट्रोल और डीजल के दाम पर कोई असर नहीं पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 8.36 रूपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद से ही राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 73.56 रूपए पर आकर ही ठहरा हुआ है।

जानें अपने शहर के दाम 
वहीं, विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हैं। बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 82.08 रूपए है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 83.57 रूपए और 76.96 रूपए है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 88.73 रूपए और 79.94 रूपए है। चैन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 85.04 और 78.71 रूपए है।

ऐसे जानें अपने शहर के दाम 
इसके साथ ही यदि आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जानने हैं तो इसके लिए आपको 9224992249 पर मैसेज करना होगा। आप मैसेज के जरिेए पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। आपको अपने शहर का कोड और आरएसपी लिखकर उक्त नंबर पर मैसेज करना होगा, जिसके जरिेए आप अपने शहर  के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। लेकिन हां.. एक बात ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, इसलिए आप आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का कोड जान सकते हैं।

हर रोज बदलते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय हो इससे पहले उसे बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। मसलन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, एक्साइस ड्यूटी, डीलर कमीशन, जैसे कारक पेट्रोल और डीजल के दाम तय करते हैं। इसके बाद अंत में फिर यह पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंचते हैं तो जो इसमें अपना मुनाफा जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं को बेचते हैं, तो इस पूरी कवायद के तहत पेट्रोल औैर डीजल के दाम तय होते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments