माफिया अतीक अहमद की कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा, एक्शन में आई योगी सरकार

योगी सरकार में भी अपराध भले ही थमने का नाम न ले रहा हो पर बड़े अपराधियों में कानून का खौफ साफ दिखाई दे रही है। यह अलग बात है कि पुलिस संरक्षण में पल रहे अपराधी अभी निशाने पर नहीं आ रहे हैं। लेकिन पुलिस के लिए चुनौती बने माफिया अपनी जान बचाते फिर रहे हैं। एक दौर था जब अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे माफिया के सामने कानून के साथ—साथ उत्तर प्रदेश की सरकारें भी नतमस्तक रहा करती थीं। लेकिन सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ने का लगातार प्रयास जारी है। इस समय योगी सरकार के निशाने पर आए माफिया अतीक अहमद को लेकर जांच तेज हो गई है। एक तरफ जहां अतीक अहमद के अवैध निर्माण को ठहाया जा रहा हैं तो वहीं उसकी कई बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। अतीक अहमद के न सिर्फ प्रयागराज में बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी बेनामी संपत्तियों के होने की जानकारी मिली है।

जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के बेनामी संपत्तियों का खुलासा पुलिस के हत्थे लगे उसके छोटे भाई अशरफ ने किया है। इसके बाद से पुलिस अहमदाबाद से लेकर दिल्ली तक अतीक की बेनामी संपत्तियों की जानकारी इक्कट्ठा करने में लग गई है। मजे की बात यह है कि नैनी जेल से अहमदाबाद जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद अतीक से मिलने उसके गुर्गे अहमदाबाद जाते है। इस दौरान ये लोग एक फ्लैट में ठहरते हैं। यह फ्लैट अतीक ने अपने गुर्गों को ठहरने के लिए खरीद रखा है। पुलिस अब इस फ्लैट की जानकारी हासिल करने में लगी हुई है।

इतना ही नहीं, जानकारी मिली है कि अतीक अहमद का एक फ्लैट मुबंई और गोवा में भी है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में भी बेनामी संपत्ति होने की सूचना है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए अतीक के भाई अशरफ ने दिल्ली के आसपास उनकी संपत्ति होने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस उन जगहों का सत्यापन करने में लग गई है। ज्ञात हो कि प्रयागराज में अतीक अहमद की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है तथा छह अन्य संपत्तियों को कुर्क किए जाने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही सात अन्य संपत्तियों को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दे दी गई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments