चंबल नदी में पलटी नाव, कई डूबे, आधा दर्जन से अधिक लोगों के शव बरामद, देखें वीडियो

 

कोटा। राजस्थान में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब चंबल नदी में एक नाव पलट गई। इस दौरान नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। जिसमें 20 लोगों सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोगों को अभी भी लापता बताया जा रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये  सभी लोग कमलेश्वर धाम जाने के लिए नाव पर सवार होकर चंबल नदी पार कर रहे थे। यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा शहर से जुड़े हुए खातोली एलाके के पास की है, यह घटना उस वक्त घटी जब सभी लोग नाव पर बैठकर नदी के उस पार जा रहे थे।

बताया जा रहा नाव पर 30 लोगों के अलावा 14 बाइक भी थी। इन बाइकों को भी नदी पार करवाने के लिए नाव पर रखी गई थी। जब इस घटना जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लगी तो उन्होंने इस गहरा दुख जताया। वहीं लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। कोटा से SDRF की टीम बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद नदी के आस पास मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बचाने के लिए नदी पर पहुंचे। और करीब 20 लोगों को ग्रमीणों ने नदीं में उतरकर बचा गया जबिक 10 लोग अभी भी लापता है। वहीं घटना जानकरी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। लोगों के मुताबबिक नाव पर ज्यादा वजन होने के कारण अनियंत्रित हो कर नदी में पलट गई।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments