‘आ रही हूं मैं मुंबई, हिम्मत है तो रोककर दिखाएं’, कंगना रनौत का शिवसेना को खुला चैलेंज

 

हर मसले पर अपनी बेबाक राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत इस बार बेहद आक्रमक तेवर के साथ नजर आ रही है। इतना ही नहीं,  जिस तरह के फॉर्म में इस बार कंगना दिख रही है। उनका ऐसा आक्रमक तेवर इससे पहले कभी नहीं देखा गया। इस बार न तो उन्होंंने आव देखा न ताव सीधा उन सभी लोगों को ओपन चैलेंज कर दिया, जो उनके मुंबई आने का विरोध कर रहे हैं। कंगना ने ऐसे सभी लोगों को दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि आ रही हूं.. 9 सितंबर को मुंबर्ई.. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोके। अभिनेत्री  ने कहा कि कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही टाइम पोस्ट करूंगी।

आखिर क्या है पूरा माजरा 
अब ऐसे में आपके जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कंगना के इस आक्रमक तेवर के पीछे की वजह क्या है, तो इस तेवर के पीेछे की वजह को जानने से पहले आपको कंगना के उस वक्तव्य को जानना होगा, जिसमें उन्होंने पूरी मुंबई सिटी को पीओके का दर्जा दे दिया था और मुंबई पुलिस से खुद के खौफ खाने की भी बात कही थी। बस फिर क्या था… कंगना द्वारा मुंबई शहर को पीओके का दर्जा देने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने अभिनेत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रणुका शाहणे, रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, स्वरा भास्कर समेत कई कलाकारों ने कंगना के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए मुंबई शहर और मुंबई पुलिस को तारीफ की।

..तो फिर यह विवाद कहां से शुरू हुआ  
आखिर अब सवाल यह है कि कंगना ने ओपन चैलेंज किसे दिया। आखिर उनका यह ट्वीट की मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं अगर किसी के बाप की हिम्मत है तो रोक ले, यह वक्तव्य किसके संदर्भ में है। संभव है कि यह सवाल आपके जेहन में कौंध रहा होगा तो इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए आपको संजय राउत के उस वक्तव्य को जानना होगा कि जिसमें कंगना को हिदायत देते हुए दो टूक कहा था कि अगर इतना ही डर लगता है तो मुंबई में न आएं।

कंनगा ने किया था बड़ा खुलासा 
बता दें कि बीते दिनों कंगना ने एक बड़ा खुलासा करते हुए ट्वीट कर कहा था कि वह बॉलीवुड के ड्रग्स लिंक के बारे में मदद कर सकती है, बर्शते उन्हें सुरक्षा दी जाए। खुद को सुरक्षा दिए जाने पर कंगना ने कहा था कि वो हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहती है। क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है, इस पर संजय राउत ने कहा था कि अगर इतना ही  डर लगता है तो मुंबई न आएं। इस पर फिर कंगना ने कहा कि मुंबई में अब उन्हें पीओके जैसा महसूस हो रहा है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments