ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस है। ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हुए ऐश्वर्या ने धमाल मचा दिया। आज ऐश्वर्या के फैंस सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। खास बात ये है कि ऐश्वर्या राय एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ एक परफेक्ट बेटी, समझदार बहू, प्यारी पत्नी और अपनी बेटी की बेस्ट मां भी हैं लेकिन अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या राय की लाइफ में कई एक्टर आए है लेकिन क्या आप ऐश्वर्या राय के पहले क्रश के बारे में जानते है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस की फ्रेंड ने दी है।
ऐश्वर्या राय की पुरानी फ्रेंड शिवानी ने कॉलेज दिनों के बारे में खुलासा किया है। शिवानी ने बताया कि कॉलेज के दिनों में भी ऐश्वर्या काफी सुंदर थी। वह कॉलेज की सबसे सुदंर लड़की थी और हर कोई उनके पीछे पागल था लेकिन उन दिनों ऐश्वर्या की नजरें सिर्फ एक ही शख्स को तलाश करती थी और वो थे उनके फिजिक्स टीचर। अपने फिजिक्स टीचर को ऐश्वर्या हमेशा इंप्रेस करने में लगी रहती थी। इसी वजह से वह सबसे आगे वाली सीट पर बैठा करती थी।
अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा है। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी के चर्चा आज भी होती है। सलमान खान ही ऐश्वर्या का बॉलीवुड इंडस्ट्री में लेकर आए। इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी ऐश्वर्या को सलमान खान की वजह से मिली। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा ऐश्वर्या का नाम विवेक ओवरॉय और मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ भी जुड़ा है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
Post a Comment