दूसरों के बर्थडे पर खर्च कर देते हैं करोड़ों, कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते मुकेश अंबानी, जानें वजह

mukesh ambani

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बिजनेस सेंस के बारे में तो करीब सभी लोग जानते होंगे। मगर उनकी निजी जिंदगी कैसी है इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। मुकेश अंबानी द्वारा दिये गए इंटर्व्यूज के आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के मालिक की निजी जिंदगी कैसी है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बाद भी वो सदा जीवन उच्च विचार वाला जीवन को अपनाते हैं मुकेश अंबानी बहुत साधारण कपड़े पहनते हैं। उन्हें अकसर लोगों ने सफेद हार्फ शर्ट और ब्लैक पैंट या फिर सूट में देखा होगा। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कभी शराब नहीं पीते।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दूसरों के जन्मदिन (Birthday) पर बहुत महंगे गिफ्ट देते हैं लेकिन खुद का बर्थडे नहीं मनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर प्राइवेट जेट (Private Jet) गिफ्ट किया था। मुकेश अंबानी चाहे कितने भी व्यस्त रहें मगर रविवार का दिन परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी अतिथि को भगवान् का दर्जा देते हैं इसलिए अपने घर एंटिलिया में आए मेहमान का आवभगत भी स्वयं ही करते हैं। कहा जाता है कि वह मेहमान की पसंद का खाना बनवाते हैं औऱ उन्हें स्वयं ही सर्व भी करते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments