सपने में अगर दिखाई दें मृत परिजन तो मिलते हैं भविष्य के ये संकेत

 


सपनों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, अक्सर हमे सपने में वहीं चीजें दिखाई देत्ती हैं जिसके विषय में हम सोचते हैं। वहीं कई बार भविष्य में क्या घटने वाला है वो भी सपने में दिखाई देता है। इसके आलावा कई लोगों को सपने में अपने भी दिखाई दिया करते हैं। इसे लेकर गरुण पुराण में कहा है कि किसी व्यक्ति को अगर अपने में सपने में पितृ पक्ष के दिनों में अपने स्वर्ग वासी हो चुके परिजन दिखाई देते हैं तो इसका विशेष मतलब होता है। इसलिए कभी अगर आपको पाने सपनों में स्वर्ग वासी हो चुके आपके परिजन दिखाई देते हैं तो आप इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती न करें।

अगर आपको सपने स्वर्ग वासी हो चुके आपके परिजन दिखाई दे रहे है तो यह समझने की प्रयास करें कि वो आखिर आपसे चाहते क्या हैं? सपने में आपको पितृ क्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उस पर निर्भर करता है कि वो क्या कहना चाहते हैं आप से। ऐसे ही कुछ संकेतों का उल्लेख नीचे किया गया है जिसे पढ़ आप उन संकेतों के बारे में काफी कुछ जान और समझ सकते हैं।

  • अगर आपको आपके पितृ सामने में बीमार दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि उनकी आत्मा को शांति नहीं मिली है और वो दुख में हैं। उनकी आत्मा की शांति के के लिए श्राद्ध या दान करें। जिससे उनको शांति मिल सके।
  • सपने में अगर पितृ खुश दिखाई दे रहे हैं तो आप समझ लें कि उनकी आत्मा को शांति मिल गई है और वो आपसे खुश हैं। उन्हें किसी भी तरह से कोई भी परेशानी नहीं है। वो सपने में आपको आशीर्वाद देने के लिए आए हैं।
  • सपने में अगर पितृ अगर आपको कुछ देते हुए दिखाई देते हैं तो यह अच्छे संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको जल्द आर्थिक लाभ होने वाला है।
  • सपने में अगर कोई जीवित व्यक्ति मरा हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि उनकी उम्र और अधिक बढ़ गई है।
  • किसी मृत्यु होने के बाद उसे बार-बार याद नहीं करना चाहिए, कहा जाता है कि ऐसा करने से उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलती और कष्ट पहुंचता है। वहीं इसका दुष्प्रभाव याद करने वाले के भी भाग्य पर पड़ता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments