रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं ट्विंकल खन्ना, मुश्किल में पड़ गए अक्षय कुमार

 

twinkle khanna rhea

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में ड्रग एंगल आने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 14 दिन के लिए बायकुला जेल (Byculla Jail) में बंद कर दिया गया था जिसके बाद उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उतरे। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) से लेकर राधिका मदन (Radhika Madan) जैसे फिल्मी सितारों ने रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया। अब, बॉलीवुड एक्ट्रेस और लेखक ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतर आई हैं और उन्होंने मीडिया को भी निशाना बनाया, लेकिन ट्विंकल खन्ना के इस समर्थन से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मुश्किल में पड़ गए हैं।

मीडिया पर भड़कीं ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने रिया को लेकर हाल ही में बयान देते हुए कहा, ऐसा लग रहा है, जैसे स्टेज पर कोई एंटरटेनर लोगों का मनोरंजन करने के लिए जादू दिखा रहा है। लेकिन, लोग इस बात से अंजान हैं कि उसकी बातें सच्ची नहीं होतीं। ना जाने कैमरा बंद होने के बाद ये एंकर खुद से क्या बोलते होंगे। मीडिया रिया को लेकर ऐसी-ऐसी खबरें चला रहा है, जिसके सिर-पैर का कोई अता-पता नहीं है। अपने बयान के जरिए ट्विंकल ने रिया का साथ देते हुए मीडिया पर निशाना साधा है।

अक्षय मुश्किल में फंसे
ट्विंकल खन्ना का यूं रिया चक्रवर्ती का साथ देना सुशांत सिंह के फैंस को नहीं भाया और उन्होंने अक्षय कुमार को घेरना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय कुमार पर कई सवाल दाग रहे हैं। फैंस का अक्षय़ से सीधा सवाल है कि सुशांत के निधन के इतने दिन बाद भी अक्षय़ ने चुप्पी क्यों साध रखी है। क्या ट्विंकल रिया का साथ देकर अक्षय का बचाव करने की कोशिश में लगी हुई हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर अक्षय़ कुमार सुशांत के फैंस के निशाने पर हैं।

संजय राउत ने अक्षय पर साधा निशाना
हालांकि, अक्षय़ कुमार पर सिर्फ सुशांत के फैंस ही नहीं बल्कि शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) भी खूब भड़के हैं। संजय राउत की अक्षय कुमार से नाराजगी कंगना रनौत के साथ हो रहे जंग को लेकर था। उनकी नाराजगी थी कि आखिर अक्षय कुमार ने क्यों महाराष्ट्र सरकार का साथ नहीं दिया। संजय राउत ने अक्षय पर निशाना साधते हुए कहा था, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा कहना चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments