हस्तरेखा शास्त्र : हथेली का तिल देखकर जानिए आपके पास पैसा रहेगा या नहीं

PALM

हर किसी को अपने भविष्य की चिंता रहती है और वह हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि आखिर उसकी किस्मत में किया लिखा है। हमारे शरीर में बहुत सी ऐसी चीजे होती हैं जो हमारे भविष्य की ओर संकेत करती हैं, लेकिन हमें इसकी जानकरी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिससे हम अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से इन लकीरों और निशानों का अध्ययन कर भविष्य की जानकारी प्राप्त की जाती है। हथेली की लकीरों के अतिरिक्त शरीर के अन्य अंगों पर बने तिलों का भी बहुत महत्व होता है। तिल के सहारे व्यक्ति के भाग्य, भविष्य और उसके स्वभाव के बारे ने बखूबी जाना जा सकता है। आज हम आपको हथेली पर बने तिलों और उससे होने वाले फायदे या नुकसान के बारे में बताएंगे

  • जिन व्यक्तियों की सबसे छोटी उंगली के ऊपर तिल होता है। उन्हें पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना रहती है।
  • अगर शनि पर्वत के ऊपर तिल है तो यह व्यक्ति के मान-सम्मान और सुख-संपत्ति की तरफ इशारा करता है।
  • हथेली में अगर तिल सूर्य पर्वत यानी अनामिका ऊँगली के नीचे है तो व्यक्ति को सामाजिक मामलों, सरकारी मामलों और नौकरी में आपको दिक्कत आ सकती है।
  • जिन लोगों की हथेली में चंद्रपर्वत पर तिल बना होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में धोखा मिलता है और इनकी शादी भी देर से होती है।
  • अनामिका उंगली पर तिल होना दर्शाता है कि व्यक्ति सरकारी क्षेत्र से लाभ एवं समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे ऐसे व्यक्तियों के पास धन भरपूर होता है। इन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है।
  • जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल बना होता है वह कर्मठ और न्यायप्रिय होते हैं, लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध होते है जो उनके लिए नुकसानदायक साबित होते हैं।
  • मंगल पर्वत पर बना तिल व्यक्ति के जीवन में कई तरह के दुर्घटनाओं की ओर इशारा करता है। इस जगह पर तिल को शुभ नहीं माना जाता है।
  • बुध पर्वत पर बना तिल भी व्यक्ति के लिए काफी अशुभ साबित होता है। व्यक्ति की हर क्षेत्र ने नुकसान उठाना पड़ता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments